Valentine Week 2024 Gift Ideas: इस वैलेंटाइन वीक को आप किस तरह से अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं? क्या रोज डे पर कुछ स्पेशल करने की सोच रहे हैं या गिफ्ट के साथ अपने पार्टनर को प्रपोज करने वाले हैं? या सीधा वैलेंटाइन डे पर ही कुछ खास करने की सोच रहे हैं? अपने प्यार को जाहिर करने के लिए किस तरीके को अपनाने वाले हैं?
अगर तोहफा देने का सोच रहे हैं तो अपनी पॉकेट पर गौर करते हुए किफायती और बेस्ट गिफ्ट (Cheapest Gift Ideas) दे सकते हैं। आप चाहें तो अपने पार्टनर को मोबाइल फोन तोहफे में दे सकते हैं। मार्केट में तमाम तरह के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जबकि कुछ ऐसे भी स्मार्टफोन हैं जो हाल ही में बाजार में लॉन्च हुए हैं।
आज हम आपको 7 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक की कीमत में आने वाले कुछ स्मार्टफोन (Cheapest Smartphones) लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने पार्टनर को गिफ्ट देने का सोच सकते हैं।
POCO X6 Series
पोको एक्स6 सीरीज को आप फ्लिपकार्ट से सस्ते में ऑर्डर कर सकते हैं। इसका 8GB RAM और 256GB ROM वेरिएंट 24,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 64MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा है। आगे की तरफ 16MP का कैमरा और 5100 mAh बैटरी है।
OPPO Reno 11 Series
ओप्पो रेनो 11 सीरीज 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 38,999 रुपये 29,999 रुपये है। आप 23% छूट के साथ फोन को खरीद सकते हैं। इसमें 6.7 inch का डिस्प्ले है। फोन में 50MP + 8MP + 32MP का रियर कैमरा, 32MP का फ्रंट कैमरा और 5000mAh की बैटरी है।
ये भी पढ़ें- Valentine Week तो सब जानते हैं, क्या कभी सुना है Anti-Valentine Week?
Infinix Smart 8
इनफिनिक्स स्मार्ट 8 की कीमत 6,383 रुपये है। इसे अभी ऑफर के तहत इतने रुपये में बेचा जा रहा है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। इसमें 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले है। इसमें 50MP + AI Lens के साथ रियर कैमरा है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में भी 5000 mAh की बैटरी है।
Redmi Note 13 Pro 5G Series
रेडमी नोट 13 प्रो 5जी में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज है। फोन की कीमत 28,999 रुपये की जगह 23,499 रुपये है। ये फोन 6.67 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में OIS के साथ 200MP कैमरा और दो अन्य 8MP + 2MP रियर कैमरा है। फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है। आप इस फोन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।
Nothing Phone (2) 5G
अगर आपको बजट थोड़ा ज्यादा है और आप 35000 रुपये तक फोन खरीद सकते हैं, तो नथिंग फोन (2) 5जी को खरीदने की सोच सकते हैं। ये कंपनी के लेटेस्ट फोन में से एक है। इस फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 50 MP (OIS) + 50MP रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें लिथियम आयन बैटरी मिलेगी। आप इस फोन को 39,999 रुपये की जगह 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन को 33% छूट के साथ बेचा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- चॉकलेट नहीं गिफ्ट करें ये 3 कूल गैजेट्स, पार्टनर फटाक से लगा लेगा गले
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
14 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines