एक राज्य से दूसरे में जाने के लिए ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इसके लिए यात्री लगभग 2-3 महीना पहले ट्रेन की टिकट बुक करते हैं। इसके बाद रिजर्वेशन मिल पाना काफी मुश्किल होता है। अचानक कहीं जाने के लिए जब टिकट की जरूरत पड़ती है तो लाग परेशान हो जाते हैं। क्या आपको भी कभी इस तरह की समस्या हुई है? अब आप ऑनलाइन घर बैठे ये पता कर सकते हैं कि ट्रेन में खाली सीट है या नहीं। सिर्फ इतना ही नहीं ट्रेन की टिकट भी बुक कर सकते हैं। इसके दो तरीके हैं, IRCTC ऐप और वेबसाइट। किसी ट्रेन में खाली सीट है या नहीं इसे चेक करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स।
IRCTC वेबसाइट से खाली सीट है या नहीं चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप
1. खाली सीट चेक करने के लिए सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
2. मेन पेज खुलने के बाद ऊपर की तरफ बुक टिकट बॉक्स पर क्लिक करें।
3. यहां आपको Charts/Vacancy विकल्प देखने को मिलेंगे, इस पर क्लिक कर दें।
4. इसके बाद एक नया टैब खुलने पर Reservation Chart चेक करें।
5. अब ट्रेन का नाम और नंबर डालकर ओके बटन पर क्लिक कर दें।
6. अब आपके सामने खाली सीट के साथ चार्ट मौजूद है।
यह भी पढ़ें: iPhone 15 से पहले iPadOS 17 की लॉन्च डेट आई सामने! ये होंगे नए फीचर्स
IRCTC ऐप से ऐसे चेक करें खाली सीट
1. IRCTC ऐप से ट्रेन में खाली सीट है या नहीं इसे चेक करने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में ऐप डाउनलोड करें।
2. ये ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के लिए फ्री मेंउपलब्ध है।
3. ऐप को ओपन होने के बाद ट्रेन आइकन पर क्लिक करें।
4. अब चार्ट वैकेंसी पर क्लिक करें। इसके बाद पेज रिडायरेक्ट होकर ऐप ब्राउजर ओपन होगा।
5. अब रिजर्वेशन चार्ट आपके सामने है, इसमें ट्रेन की डिटेल्स डालकर खाली सीट चेक करें।
6. टिकट बुक करते समय टीटी के पास आपकी पूरी जानकारी पहुंच जाती है।
7. अगर पहली बार ऐप में लॉगिन कर रहे हैं तो ईमेल आईडी जरूर अपडेट करें।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
41 mins agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
5 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines