iPhone Battery Problem: ऐप्पल ने आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। भारत में भी आईफोन 15 को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। सेल शुरु होने के बाद ही ऐप्पल स्टोर्स के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई है। इस बीच आईफोन की कमियों को लेकर कुछ यूजर्स शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी आईफोन खरीदने जा रहे हैं, तो थोड़ा रूक जाइए और हमारी खबर को एक बार पूरा पढ़ लिजिए।
यूजर्स आईफोन की इस बड़ी कमी की कर रहे हैं शिकायत
दरअसल, Apple ने हाल ही में इस सप्ताह की शुरुआत में iOS 17 अपडेट पेश किया, जिसमें iPhones के लिए कई नई सुविधाएं पेश की गई हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि iOS 17 अपडेट के बाद डिवाइस की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है।
एक एक्स यूजर्स ने आईफोन की बैटरी को लेकर शिकायत करते हुए लिखा, “मेरे iPhone 14 की बैटरी लाइफ अचानक खत्म हो गई।” एक ने फनी अंदाज में लिखा, “मेरे आईफोन की बैटरी मेरी जीने की इच्छा जितनी कम है।” एक अन्य ने लिखा, “भगवान @Apple मुझे पता है कि iPhone 15 अभी आया है, लेकिन मेरे फोन की बैटरी लाइफ के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। बिना इस्तेमाल के 10 मिनट में यह 10% कैसे गिर जाता है?”
फिलहाल कंपनी ने अधिकारिक तौर पर इन शिकायतों पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब, इसमें सच क्या है ये तो नहीं पता नहीं, लेकिन एक साथ अनेकों आईफोन यूजर्स की बैटरी खपत को लेकर शिकायत ऐप्पल के लिए समस्या खड़ी कर रही है।
यह भी पढ़ेंः ये हैं Vi के 3 सबसे दमदार प्रीपेड प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगी बहुत कुछ
आईफोन 15 की भारत में कीमत
बात करें आईफोन 15 तो कंपनी ने इस सीरीज में कुल तीन मॉडल पेश की है। इसमें iphone 15 और iphone 15 Plus की शुरुआती कीमत क्रमशः 79,000 रुपये और 89,900 रुपये है। जबकि, iphone 15 Pro और iphone 15 Pro Max की शुरुआती कीमत क्रमशः 1,34,900 रुपये और 1,59,900 रुपये है।
संबंधित खबरें
Truecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 mins agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
13 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
17 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
20 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
23 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines