Useful Government Mobile Apps: आज के डिजिटल युग में, हमारे स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। हम इनका इस्तेमाल खरीदारी से लेकर बैंकिंग तक हर चीज के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार ने भी कई ऐसे मोबाइल ऐप्स लॉन्च किए हैं जो हमारे जीवन को आसान बना सकते हैं। इन सरकारी ऐप्स की मदद से आप विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते हैं। ये ऐप्स आपके लिए बहुत यूजफुल साबित हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 सरकारी ऐप्स के बारे में बताएंगे जो आपके लिए बेहद यूजफुल हो सकते हैं।
mParivahan App
सबसे पहले ऐप की बात करें तो इसमें mParivahan ऐप शामिल है जिसके जरिए आप अपने व्हीकल से जुड़ी सभी डिटेल्स हासिल कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल करके आप व्हीकल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही चालान का भुगतान करने और व्हीकल की डिटेल्स अपडेट करने के लिए भी आप ये ऐप यूज कर सकते हैं।
DigiLocker App
ये सबसे पॉपुलर और यूजफुल ऐप है जिसमें आप अपने कई जरुरी डॉक्यूमेंट को सेव करके रख सकते हैं। इतना ही नहीं इसे तो आप ऑनलाइन मोड में भी यूज कर सकते हैं। डिजीलॉकर में मौजूद डॉक्यूमेंट को आप ऑफिशियल डॉक्यूमेंट की तरह भी यूज कर सकते हैं। इस ऐप में आपको ड्राइविंग लाइसेंस, RC, पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट एक ही जगह मिल जाते हैं।
Aarogya Setu
कोरोना काल के दौरान तैयार किया गया ये ऐप आज भी आपकी काफी मदद कर सकता है। इस ऐप में आपको COVID-19 संक्रमण के जोखिम के बारे में ताजा जानकारी मिलती है। यही नहीं ये ऐप आपके घर के आसपास के COVID-19 के नए मामलों के बारे में भी अलर्ट देता है।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स की कीमत लीक, जानें किस दिन होंगे लॉन्च
MyGov
सरकार की तरफ से जारी किया गया ये ऐप भी काफी कमाल है जिससे आप सरकार से जुड़ सकते हैं और किसी मुद्दे पर अपनी राय दे सकते हैं। यही नहीं आप इस ऐप से घर बैठे सरकार की नई योजनाओं और नीतियों के बारे में भी जान सकते हैं।
UMANG App
अब आपको अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, बस अपना स्मार्टफोन निकालिए और उमंग ऐप खोलिए। इसके जरिए आप पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, इनकम टैक्स रिटर्न, सब्सिडी और कई अन्य सरकारी सर्विस का इस पर मजा ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
13 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
18 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
20 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines