Useful Gadgets Under 500: बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ आज हमारे फोन से लेकर वॉच तक सभी स्मार्ट हो गए हैं। यहां तक कि घरों में भी आजकल स्मार्ट गैजेट्स का यूज किया जाने लगा है। वहीं AI वाले स्मार्ट डिवाइस ने तो आज ऐसी जगह ला कर खड़ा कर दिया है, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। ऐसे-ऐसे टूल्स मार्केट में आ गए हैं, जो घंटों का काम मिनटों में कर देते हैं। गैजेट और टेक्नोलॉजी के जिस Golden Era में हम जी रहे हैं, यहां अब यह जानना भी मुश्किल हो गया है कि इनमें से आपके लिए कौन-सा गैजेट बेस्ट है? हम आपके लिए 3 ऐसे गैजेट्स लाए हैं, जो आपके घर को अपग्रेड कर देंगे। आपको इन्हें एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। आइये इसके बारे में जानते हैं…
वीडियो से भी जानें 10 Tech Gadgets Under 500 Rs
Solar Wall Lamp
पहले गैजेट Solar Wall Lamp की बात करें तो यह दिन में धूप से चार्ज होता है और रात में बेहतर लाइट देता है। 800LM चमक के साथ आने वाला यह सोलर इंटरेक्शन वॉल लैंप, 1800 एमएएच बैटरी के साथ आता है। आप इसे बिना किसी वायरिंग के फिट कर सकते हैं। दीवार पर इसे लगाने के लिए आप स्क्रू या दो तरफा चिपकने वाली टेप का भी यूज कर सकते हैं। अंधेरा होने पर यह लाइट अपने आप ऑन हो जाती है। यह लाइट लगातार 6 से 12 घंटे रोशनी दे सकती है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत भी सिर्फ 215 रुपये है।
LED Plug Night Lamp
लिस्ट के दूसरे गैजेट की बात करें तो इसमें हमने एक LED Plug Night लैंप को ऐड किया है, जिसे आप कहीं भी किसी स्विच बोर्ड में फिट कर सकते हैं। इसमें आपको एक बिल्ट-इन सेंसिटिव लाइट सेंसर भी मिलता है जो अंधेरा होने पर खुद ही लाइट को ऑन कर देता है। फ्लिपकार्ट पर इस शानदार गैजेट की कीमत सिर्फ 253 रुपये है।
Body Induction Lamp
ये इस लिस्ट का सबसे धांसू गैजेट है, जिसे आप Wardrobe, Bedroom या किचन समेत कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको इसे एक जगह पर फिट करना है जहां आप सिर्फ कुछ समय के लिए लाइट चाहते हैं। जैसे ही इस लाइट के पास मोशन डिटेक्ट होगा तो ये लाइट अपने आप ऑन हो जाएगी। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि ये काफी महंगी होगी तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसकी कीमत मात्र 207 रुपये है।
वीडियो से भी जानें इन सभी गैजेट्स के बारे में…
ये भी पढ़ें : आ गई Airbag वाली जबरदस्त जैकेट
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
37 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines