Useful Apps: स्मार्टफोन खरीदने के बाद गेम, कैमरा ऐप, यूट्यूब और मनोरंजन के लिए कई ऐप्स डाउनलोड करते हैं। लेकिन काम के ऐप्स इंस्टॉल करना भूल जाते हैं या इस पर ध्यान नहीं देते। गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स हैं जिससे आप अपने काम को आसान बना सकते हैं। इसमें न केवल डॉक्यूमेंट संभाल कर रख सकते हैं, बल्कि चलते फिरते पढ़ाई करने के साथ ही कई सरकारी काम घर बैठे कर सकते हैं। अगर आपने भी अभी तक इन ऐप्स को डाउनलोड नहीं किया है तो इसके फायदे जानने के बाद जरूर कर लेंगे।
DigiLocker
डिजिलॉकर एक ऐसा ऐप है जो सभी को अपने फोन में डाउनलोड करने चाहिए। अगर आपने भी इसे डाउनलोड नहीं किया तो कर लें। डिजिलॉकर में किसी भी डॉक्यूमेंट को सेव कर रख सकते हैं। सरकारी काम के अलावा प्राइवेट काम के लिए भी इस ऐप से डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10th और 12Th की मार्कशिट सेव कर रखें।
Umang App
उमंग ऐप से कई सरकारी काम करने के साथ ही पीएफ खाता डाउनलोड करना आसान है। इसमें हेल्थ, फाइनेंस, ट्रांस्पोर्ट , PayGov, आधार कार्ड और हाउसिंग के साथ रोजगार के बारे में जानकारी मिलती है।
mParivahan
इस ऐप से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड, एड्रेस चेंज, नाम बदलना, RC ट्रांसफर से जुड़ी जानकारी लेने के अलावा बदलाव भी कर सकते हैं।
Learning Apps
अधिकतर लोग स्मार्टफोन को अपने साथ रखते हैं। किताब के मुकाबले इसे कहीं भी ले जाना आसान है। आप स्मर्टफोन में लर्निंग ऐप्स डाउनलोड कर कभी भी चलते फिरते पढ़ाई कर ज्ञान बढ़ा सकते हैं। Duolingo, Udemy, Unacademy और खान अकेडमी में कई फ्री कोर्स उपलब्ध है।
Job Apps
अगर आपके पास नौकरी नहीं है तो स्मार्टफोन में जॉब ऐप्स जरूर डाउनलोड करें। LinkedIn, Indeed, Nukri Dot com, के साथ ही कई ऐप्स हैं जिससे घर बैठे नौकरी की तलाश कर सकते हैं। पेड वर्जन लेने पर यूजर्स के लिए खास फीचर्स अनलॉक हो जाते हैं।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 hr agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines