UPI User Safety Tips: UPI ने रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है. चाय की दुकान से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग और दोस्तों को पैसे भेजने तक, हर काम कुछ सेकंड में हो जाता है. लेकिन यही आसानी कई बार लापरवाही में बदल जाती है. एक छोटी-सी गलती और आपका पैसा गलत हाथों में जा सकता है. अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ जरूरी बातों को हमेशा ध्यान में रखना बहुत जरूरी है.
UPI के इस्तेमाल में इन चीजों का रखें ध्यान
कभी भी अपना UPI PIN किसी को न बताएं
UPI PIN पूरी तरह से निजी जानकारी होती है. इसकी जरूरत सिर्फ तब पड़ती है, जब आप खुद अपने फोन से पेमेंट कर रहे हों. कोई बैंक कर्मचारी, दुकानदार या कस्टमर केयर एजेंट आपसे PIN नहीं मांगता. अगर कोई भी किसी बहाने से UPI PIN पूछे, तो समझ लें कि वह ठगी है. PIN हमेशा खुद डालें और इस दौरान स्क्रीन पर किसी और की नजर न पड़ने दें.
फोन और UPI ऐप को हमेशा लॉक रखें
आज लगभग हर UPI ऐप में ऐप लॉक का ऑप्शन मिलता है, जैसे PIN, फिंगरप्रिंट या फेस लॉक. इसे हमेशा ऑन रखें. अगर फोन कहीं गिर जाए या किसी और के हाथ लग जाए, तो यह एक अतिरिक्त सुरक्षा परत का काम करता है. फोन का स्क्रीन लॉक भी हमेशा लगा होना चाहिए. कुछ सेकंड की लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है.
एक ही UPI ऐप का इस्तेमाल करें
एक ही बैंक अकाउंट को कई UPI ऐप्स से जोड़ने पर अक्सर कन्फ्यूजन बढ़ जाता है. ट्रांजैक्शन ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है और गलती से किसी रिक्वेस्ट को अप्रूव करने का खतरा भी रहता है. बेहतर यही है कि एक भरोसेमंद UPI ऐप चुनें और उसी का इस्तेमाल करें.
अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें
UPI फ्रॉड की शुरुआत अक्सर किसी लिंक से होती है, जो SMS, WhatsApp या ईमेल पर आता है. ये मैसेज रिफंड, कैशबैक या अकाउंट से जुड़ी किसी समस्या का दावा करते हैं. ऐसे अनजान लिंक ज्यादातर फर्जी वेबसाइट पर ले जाते हैं, जहां आपकी जानकारी चुरा ली जाती है. अगर मैसेज संदिग्ध लगे या भेजने वाला अनजान हो, तो उसे खोलने के बजाय सीधे डिलीट कर दें.
पेमेंट रिक्वेस्ट ध्यान से जांचें
कभी-कभी स्कैमर्स बिना वजह पेमेंट रिक्वेस्ट भेज देते हैं, इस उम्मीद में कि कोई जल्दबाजी में अप्रूव कर देगा. किसी भी रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले भेजने वाले का नाम और रकम ध्यान से देखें. एक पल रुककर चेक करना आपके पैसे बचा सकता है.
ट्रांजैक्शन अलर्ट पर नजर रखें
हर UPI ट्रांजैक्शन के बाद बैंक या ऐप की तरफ से नोटिफिकेशन आता है. इन्हें नजरअंदाज न करें. अगर कोई ऐसा पेमेंट दिखे जो आपने नहीं किया है, तो तुरंत बैंक या UPI ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करें. जितनी जल्दी कार्रवाई होगी, नुकसान से बचने की संभावना उतनी ज्यादा होगी.
UPI सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो बेहद सुरक्षित है. बस जरूरत है थोड़ी सावधानी और ध्यान की. “कन्फर्म” पर टैप करने से पहले एक बार रुककर सोचना ही आपके पैसे की सबसे बड़ी सुरक्षा है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! एक फोन में ऐसे चला सकते हैं 2 व्हाट्सऐप, जानें तरीका
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines