UPI Scams Avoid Tips: दुनियाभर में तमाम ऑनलाइन स्कैम ने अपनी जगह बना ली है। जहां दूर-दराज बैठे किसी लेनदार को पैसा भेजना यूपीआई के माध्यम से आसान हो चुका है, उतना ही आसान फ्रॉडस्टर्स के लिए लोगों के साथ ठगी करना हो गया है। आप से पहले फ्रॉडस्टर्स की नजर आपके बैंक खाते पर बनी हुई है। विभिन्न तरह के यूपीआई स्कैम्स हैं जिससे स्कैमर्स लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं और मिनटों में बैंक खाता खाली कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि यूपीआई स्कैम की हम पहचान करना सीखें और अपने बैंक खाते को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
ये 3 तरह के UPI Scams हैं आम
ओटीपी शेयर करना या जन्मतिथि की जानकारी साझा न करने जैसी सावधानियों के बारे में आप जानते होंगे, लेकिन इसके अलावा भी 3 तरह के स्कैम हैं जो लोगों के साथ ठगी करने में सफल हो जाते हैं। आमतौर पर 3 तरह के यूपीआई (Unified Payments Interface) स्कैम हो रहे हैं जिन्हें जानकर आप खुद के पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं।
- पैसे लेने के लिए UPI Pin शेयर करना।
- UPI Payment के लिए QR Scanner भेजना।
- बैंक खाते में गलती से पैसे भेजने का दावा करना।
ये भी पढ़ें- OTP Frauds को लेकर CERT-In ने जारी किए 4 Safety Tips
अगर आप से कोई कहे कि यूपीआई पिन शेयर कर दो तुम्हारे बैंक खाते में xxxxx पैसे भेजने हैं तो आपको उनकी बातों में नहीं आना है और तुरंत साइबर पुलिस को शिकायत करनी है। ठीक ऐसे ही मैसेज या WhatsApp के जरिए आए क्यूआर कोड पर भरोसा न करें, जब तक वो आपके किसी भरोसेमंद की ओर से न भेजा गया हो। अगर कोई कहे कि आपके बैंक खाते में गलती से पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो आप अपनी तरफ से कोई एक्शन लेने से पहले सीधा बैंक ब्रांच से संपर्क करें। अगर ऐसा होगा तो बैंक ब्रांच खुद उस व्यक्ति से संपर्क कर लेगा।
इन 5 तरह से सुरक्षित रखें बैंक अकाउंट
1. अपने यूपीआई पिन को सुरक्षित रखें
आजकल ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का हम सभी इस्तेमाल कर रहे हैं और ऐसे में जरूरी है कि हम अपने यूपीआई पिन का भी खास ध्यान रखें। एक ऐसा पिन रखें जिसके बारे में कोई अंदाजा न लगा सके। इसके अलावा किसी के साथ यूपीआई पिन शेयर न करें। इस तरह से आप अपने बैंक खाते को स्कैमर्स से सुरक्षित रख सकते हैं।
2. यूपीआई के लिए एक सुरक्षित नेटवर्क का होना जरूरी
अक्सर लोग यूपीआई पेमेंट के दौरान अपने फोन के डेटा न चलने पर किसी के भी Wi-Fi का इस्तेमाल कर लेते हैं। कई बार जल्दबाजी में ये ध्यान ही नहीं रखते कि पब्लिक Wi-Fi का यूज करना स्कैमर्स के लिए ठगी करने का आसान तरीका बन सकता है। अपने बैंक खाते को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा ध्यान रखें कि आपको यूपीआई पेमेंट एक सुरक्षित नेटवर्क के साथ ही करनी है।
3. समय-समय पर चेक करते रहें बैंक खाता
यूपीआई लेनदेन की हिस्ट्री पर हम सभी का खास ध्यान नहीं होता है। हालांकि, हम अपने बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट पर तो गौर कर ही सकते हैं। हफ्ते में 1-2 बार जरूर बैंक खाते को चेक करते रहें। किसी तरह की ऐसे एक्टिविटी दिखे जो आपने नहीं की है तो बैंक ब्रांच से जरूर संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- Cyber Fraud होने पर तुरंत डायल करें ये नंबर, हो जाएगा पैसा रिफंड!
4. अपनी फाइनेंशियल जानकारी साझा न करें
किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने बैंक अकाउंट, नाम या अन्य फाइनेंशियल जानकारी को साझा न करें। इनमें पासवर्ड, अकाउंट नंबर समेत अन्य प्राइवेट जानकारी शामिल है। इस तरह की चीजों पर स्कैमर्स की खास नजर होती है और उनकी नजरों से आपको अपने बैंक खाते को दूर रखना है।
5. किसी भी ऐप को डाउनलोड न करें
आपके द्वारा डाउनलोड किए गए ऐप्स आपके बैंक खाते को भी खतरे में डाल सकते हैं। फोन में कोई भी ऐप डाउनलोड करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा ऐप्स को परमिशन देते समय भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। संदेश प्राप्ति की अनुमति कभी न दें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
22 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines