Tips to Use UPI Safely: इसमें कोई दोराय नहीं है कि डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध होने से हमारे लेनदेन से संबंधित काम आसानी से हो जाते हैं। दूर दराज भुगतान करना हो या किसी खरीदारी के दौरान पेमेंट करनी हो, ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म काफी मददगार साबित हो सकता है। बड़े स्टोर, मॉल से लेकर छोटी किनारे की दुकान या ठेल पर भी यूपीआई से पेमेंट की जा सकती हैं। यहां तक कि घर बैठे-बैठे भी हम आसानी से यूपीआई पेमेंट कर लेते हैं, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान न रखें तो मिनटों में होने वाला ये काम हमारे लिए एक झंझट बन सकती है।
एक छोटी सी गलती बैंक खाता खाली करा सकती है। इसलिए जरूरी है कि जब हम यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) कर रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। पेमेंट के दौरान छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप फ्रॉड होने से बच सकते हैं। आइए जानते UPI Payment करते किन 3 बातों का ध्यान रखना चाहिए?
सही जानकारी एंटर करें
ऑनलाइन पेमेंट करते समय ध्यान दें कि आप जो जानकारियां भर रहे हैं वो सही हो। एक से दो बार सुनिश्चित कर लें कि एंटर किया गया अमाउंट सही है और सही यूपीआई यूजर के पास जा रहा है। गलत नंबर पर पैसे ट्रांसफर होने से पैसा वापस मिलने मुश्किल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- एक कोड डालकर पता करें फोन में कोई खराबी तो नहीं?
Wi-Fi नेटवर्क का रखें ध्यान
कई बार होता है जब नेटवर्क कनेक्शन सही से नहीं मिलता है और ऑनलाइन पेमेंट करनी होती है और फिर हम पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क की तलाश करने लगते हैं, जोकि सही नहीं। किसी के भी Wi-Fi नेटवर्क का यूज करना और उससे पेमेंट करना आपके फोन डेटा को चोरी कर सकता है। ऐसे में आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप जो वाईफाई यूज कर रहे हैं वो एक सेफ वाईफाई नेटवर्क के साथ हो रही है।
फोन को अपडेट रखना जरूरी
हम सभी ऐप का यूज तो करते हैं लेकिन उसे अपडेट करने का नहीं सोचते हैं, जोकि गलत है। ऐप को अपडेट रखने से आप एक लेटेस्ट वर्जन ऐप का यूज कर रहे होते हैं। ऐप अपडेट होने के साथ सुरक्षा और फीचर्स के मामले में पहले से बेहतर हो सकता है। इसलिए अपने यूपीआई ऐप को अपडेट करें, साथ ही फोन के सॉफ्टवेयर को भी जरूर अपडेट करें।
ये भी पढ़ें- Smartphone में Network नहीं आने से हैं परेशान? तो ये 5 ट्रिक आएगी काम
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
4 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
7 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
8 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
9 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
11 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
11 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines