UPI New Rules: भारत में सबसे ज्यादा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई का इस्तेमाल होता है और ये सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन चुका है। किसी को भी आसानी से पेमेंट के लिए यूपीआई को जाना जा रहा है। हालांकि, इसकी मदद से कई फ्रॉडस्टर्स द्वारा फ्रॉड भी किया जा रहा है। ऐसे में नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया यूजर्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए समय-समय पर नए नियम व अपडेट जारी कर रहे हैं।
1 अप्रैल से यूपीआई का नया नियम लागू हो चुका है। ऐसे में कई यूपीआई यूजर्स के लिए से ट्रांजैक्शन करना बंद हो सकता है। आइए जानते हैं कौन से यूजर्स यूपीआई पेमेंट नहीं कर सकेंगे।
ये लोग नहीं कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट
नए नियम के तहत यूपीआई यूजर्स ऑनलाइन लेनदेन नहीं कर सकेंगे। लंबे समय से जो फोन नंबर बंद है या कहें कि इनएक्टिव मोबाइल नंबर यूजर्स के लिए यूपीआई पेमेंट बंद हो गई है। दरअसल, बैंक से लिंक नंबर अगर लंबे समय से एक्टिव नहीं है तो यूजर्स के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करना भी मुमकिन नहीं होगा। बैंक से इनएक्टिव फोन नंबर के जुड़ने पर बैंकिंग सर्विस पर भी असर पड़ सकता है।
डिजिटल ऐप्स से UPI पेमेंट बंद
गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप्स से लेनदेन नहीं कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का एक्टिव होना जरूरी है। इनएक्टिव नंबर से पेमेंट नहीं की जा सकेगी। टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नियम अनुसार अगर कोई फोन नंबर 90 दिनों तक यूज नहीं किया जा रहा है तो उसे डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। ऐसे नंबर रिसाइकल या चर्न्ड नंबर कहलाते हैं।
ये भी पढ़ें- UPI यूजर्स को NPCI का अलर्ट! PAN 2.0 के नाम पर न हो जाए आप के साथ Fraud? जानें कैसे करें बचाव
एक्टिव नंबर को बैंक अकाउंट में रखें अपडेट
UPI से लाखों-करोड़ों यूजर्स लेनदेन करते हैं और फ्रॉड का भी खतरा रहता है। इसलिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अधिक बेहतर बनाने के लिए सरकार की कोशिश रहती है। इनएक्टिव फोन नंबर से बैंकिंग सर्विस पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपने बैंक से एक्टिव नंबर को कनेक्ट रखें। साथ ही यूपीआई पेमेंट के लिए भी एक्टिव नंबर ही यूज करें।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
15 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
16 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
18 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
20 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines