Call Merging Scam: स्कैमर्स हर दिन ठगी के नए-नए तरीके अपना कर लोगों की मेहनत की कमाई उड़ा रहे हैं। इसी बीच अब डिजिटल अरेस्ट और मिस्ड कॉल स्कैम के बाद कॉल मर्जिंग स्कैम काफी ज्यादा बढ़ रहा है। यह एक नया तरीका है, जिसमें स्कैमर्स कॉल मर्जिंग का यूज कर OTP चुरा रहे हैं और फिर आपके बैंक अकाउंट तक एक्सेस बना रहे हैं। UPI ने भी हाल ही में इस स्कैम के बारे में अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधान रहने को कहा है। आइए जानते हैं कि यह स्कैम कैसे काम करता है और इससे आप कैसे बच सकते हैं…
Call Merging Scam कैसे करता है काम?
दरअसल इस स्कैम की शुरुआत फर्जी कॉल के साथ होती है। स्कैमर्स किसी जॉब ऑफर या इवेंट इनविटेशन का बहाना बनाकर आपको कॉल करते हैं। इसके बाद वे कहते हैं कि आपके किसी जानकार ने आपका नंबर शेयर किया है और वह आपसे बात करना चाहता है।
इसके बाद यूजर को कहा जाता है कि वह दोस्त दूसरे नंबर से कॉल कर रहा है, जिसे आपको मर्ज करना होगा। जबकि रियल में यह कॉल आपके दोस्त की नहीं बल्कि OTP कॉल होती है, जिसे स्कैमर्स सुन लेते हैं। जैसे ही स्कैमर्स को OTP मिलता है वो आपके बैंक, सोशल मीडिया या अन्य ऑनलाइन अकाउंट में लॉग इन कर लेता है।
कॉल फॉर ओटीपी का उठा रहे फायदा
बैंक एक ऐसी सुविधा देता है, जिसका फायदा स्कैमर उठा रहे हैं। ये सुविधा है यूजर को दी जाने वाली कॉल फॉर ओटीपी। इसमें बैंक की तरफ से मैसेज न भेजकर ओटीपी कॉल पर बताई जाती है। इससे जैसे ही कॉल मर्ज होती है और बैंक की ओर से ओटीपी बताई जाती है तो स्कैमर उस ओटीपी के नंबर सुन लेते हैं। इसके बाद उस ओटीपी को दर्ज कर आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।
ये भी पढ़ें : गर्मियों से पहले सिर्फ 23990 में यहां मिल रहा है दमदार AC, देखें तीन बेस्ट Deals!
क्यों है यह स्कैम इतना डेंजरस?
बता दें कि कई प्लेटफार्म आजकल OTP सिर्फ मैसेज के जरिए ही नहीं, बल्कि कॉल के जरिए भी शेयर करते हैं। कई बैंक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स “Call for OTP” ऑप्शन ऑफर करते हैं, ये ऑप्शन आपको WhatsApp पर भी मिलता है। जिसका फायदा अब स्कैमर्स उठा रहे हैं। पहले स्कैमर्स आपके बेसिक डिटेल्स लेते हैं, फिर किसी बहाने से आपको कॉल करके OTP ले लेते हैं। अगर आपने जल्दी में कॉल मर्ज कर दिया, तो आपका बैंक अकाउंट, WhatsApp या कोई और डिजिटल अकाउंट खतरे में आ सकता है।
Call Merging Scam से बचने का ये है तरीका
- सबसे पहले अगर कोई कहे कि आपको कॉल मर्ज करनी है, तो पहले खुद अपने दोस्त से फोन करके इसके बारे में कंफर्म कर लें।
- एयरटेल तो Spam Detection Service भी ऑफर कर रहा है। आप इससे भी ऐसे स्कैमर्स का पता लगा सकते हैं।
- चाहे कुछ भी हो अपने OTP किसी फोन कॉल, मैसेज या चैट में शेयर न करें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
22 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines