UPI Users Fraud Alert: देशभर में एकीकृत भुगतान इंटरफेस यानी यूपीआई के ठप होने की चर्चाएं हैं। अलग-अलग तरह से लोग सोशल मीडिया के जरिए यूपीआई न चलने की शिकायत कर रहे हैं। कई यूजर्स की ओर से डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई पेमेंट को फेल बताया जा रहा है। पैसे भेजने और रिसीव होने दोनों में लोगों को समस्या हो रही है। यूपीआई के डाउन होने की खबरों के बीच यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ने यूजर्स को अपडेट से संबंधित अलर्ट से आगाह किया है।
जी हां, UPI और NPCI ने यूजर्स को नए तरह के फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। साथ ही जानकारी दी है कि कैसे आप होने वाले फ्रॉड से खुद का बचाव कर सकते हैं और बैंक खाते के पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं।
हर Upgrade एक कदम आगे नहीं होता- UPI
यूपीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के माध्यम से पैन कार्ड 2.0 से संबंधित फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है। एक्स अकाउंट पर “मैं मूर्ख नहीं हूं।” इस हैशटैग के साथ यूजर्स को अलर्ट किया है। पोस्ट में लिखा है कि “हर अपग्रेड एक कदम आगे नहीं होता- कुछ आपके वित्तीय संसाधनों को खत्म कर सकते हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि वे कह सकें कि #MainMoorkhNahiHoon” इसके साथ ही जानकारी दी है कि कैसे आपके बैंक खाते को खतरा हो सकता है।
PAN Card अपग्रेड फ्रॉड
पोस्ट के माध्यम से यूजर्स को जानकारी दी गई है कि फ्रॉडस्टर्स द्वारा पैन कार्ड को अपग्रेड के नाम पर फ्रॉड किया जा रहा है। पोस्ट में लिखा है कि “आपका पैन कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है और जल्दी पैन कार्ड 2.0 में अपग्रेड करने के लिए बैंक खाते की जानकारी और आधार नंबर दे दीजिए। इस तरह से फ्रॉडस्टर्स द्वारा लोगों के साथ फ्रॉड किया जा सकता है। इसलिए अपने बैंक खाते, पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसी डिटेल्स को किसी के साथ साझा न करें।
कैसे करें बचाव
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी के साथ बैंक खाते से जुड़ी जानकारी शेयर न करें।
- पैन कार्ड नंबर साझा न करें।
- आधार कार्ड नंबर और अन्य डिटेल्स साझा न करें।
- PAN 2.0 के वेरिफिकेशन कॉल पर विश्वास न करें।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल और डेटा के साथ कौन दे रहा है JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री? जानिए
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
23 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines