Upcoming Xiaomi Foldable Phone: बाजार में फोल्डेबल फोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन कंपनियां एक से बढ़कर एक मुड़ने वाला फोन पेश कर रही हैं। हाल ही में दिग्गज चाइनीज कंपनी वनप्लस ने अपने Oneplus Open फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है। अब फोल्डेबल फोन की मार्केट में शाओमी भी गदर मचाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपने नए धांसू फोल्डेबल फोन को पेश करने वाली है।
दरअसल, शाओमी अपने दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रही। कहा जा रहा है कि ब्रांड अपने इन दोनों फोन को इसी हफ्ते पेश कर सकता है। इस बीच नए रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि शाओमी अपने एक फोल्डेबल मोबाइल फोन पर भी काम रहा है।
आने वाला है शाओमी का धांसू फोल्डेबल फोन (Upcoming Xiaomi Foldable Phone)
रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी अपने जिस फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है उसका नाम Xiaomi MIX Fold 4 होगा। GSMA IMEI डेटाबेस की माने तो इस अपकमिंग फोन का मॉडल नंबर 2405CPX3DC है। मॉडल नंबर में शामिल 2405 अंक से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस अगले साल लॉन्च हो सकता है। आपको बता दें कि MIX Fold 4 शाओमी का पहला फोल्डेबल होगा। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके स्पेसिपिकेसन और फीचर का खुला नहीं की है लेकिन पूरी संभावना है कि यह दमदार फीचर्स के साथ आएगा। इसमें मिलने वाले कैमरे से लेकर डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर सभी पावरफुल होंगे।
यह भी पढ़ेंः Samsung के पावरफुल स्मार्टफोन पर 41,000 रुपये की छूट, खरीदने का सही मौका
वनप्लस से होगा टक्कर
अगर शाआोमी मिक्स फोल्ड 4 मार्केट में दस्तक देता है तो इसकी सीधी टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस ओपन फोल्डेबल फोन (OnePlus Open foldable Phone) से होगी। वनप्लस ओपन को सिंगल वेरिएंट (16 GB RAM + 512 GB Storage) में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 139,999 रुपये रखी गई है। यह दो कलर ऑप्शन- Emerald Dusk और Voyager Black में आता है। फोन दिखने में बेहद ही शानदार लगता है। फिलहाल डिवाइस प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह ओपन सेल के लिए 27 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines