Upcoming Sony Smartphone: सोनी फिर से मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने पर काम कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन एक्सपीरिया 5 वी स्मार्टफोन को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि वह 1 सितंबर को अपने एक्सपीरिया 5 वी स्मार्टफोन को जापान में लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि ब्रांड जल्द ही इस फोन जापान के बाहर के बाजारों में पेश करेगा। हाल ही में इस फोन के उत्तरी अमेरिकी वर्जन को गीकबेंच पर देखा गया है। लिस्टिंग से इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। आइये इस अपकमिंग फोन पर एक नजर डालते हैं…
Sony Xperia 5 V गीकबेंच पर लिस्ट
अपकमिंग सोनी एक्सपीरिया 5 वी स्मार्टफोन के अमेरिकी मॉडल को गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंच पर यह स्मार्टफोन 8GB रैम और एंड्रॉयड 13-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लिस्ट हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि डिवाइस अन्य रैम वेरिएंट के साथ भी आ सकता है। इसके अलावा लिस्टिंग से पता चलता है कि इस फोन में 2.02 गीगाहर्ट्ज बेस क्लॉक और 3.19 गीगाहर्ट्ज बूस्ट क्लॉक के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर होगा।
यह भी पढ़ेंः जल्द लॉन्च होने वाला है Oppo का ये धांसू स्मार्टफोन, कीमत होगी बजट में
स्कोर पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन गीकबेंच डेटाबेस पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,453 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4,556 अंक हासिल किए। लिस्टिंग कोई और अन्य स्पेसिफिकेशन्स का पता नहीं चलता है। हालांकि, लीक के माध्यम से कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सपोर्ट के साथ आ सकता है। डिवाइस को 16GB रैम कॉन्फिगरेशन के साथ आने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
41 mins agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 hr ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
6 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
23 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines