Upcoming Smartphones: Vivo और वनप्लस जल्द ही मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वीवो के स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी Y200 5G को अगले हफ्ते 23 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करेगा। जबकि वनप्लस 19 अक्टूबर को मुंबई में अपने नए वनप्लस ओपन फोल्ड को पेश करने जा रहा है। दोनों ही स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में कई बड़े ब्रांड्स को टक्कर देंगे। आइये जानते हैं दोनों ही स्मार्टफोन्स के कुछ खास फीचर्स।
Vivo Y200 5G
सबसे पहले बात करते हैं Vivo Y200 5G स्मार्टफोन की। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को डेजर्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। प्रोमो इमेज से यह भी साफ हो गया है कि Vivo Y200 ऑरा लाइट फीचर से लैस होगा। इसे बैक पैनल के ऊपरी बाएं कोने में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है।
Vivo Y200 5G के फीचर्स
वीवो के नए फोन की भारत में कीमत 24,000 रुपये बताई जा रही है। Vivo Y200 5G देश में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह 6.67-इंच फुल-एचडी+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 SoC प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में आउट-ऑफ़-द-बॉक्स एंड्रॉइड 13-बेस्ड फनटच ओएस मिलेगा।
ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones
Oneplus Open
जबकि दूसरी ओर वनप्लस अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने जा रही है। पिछले कुछ हफ्तों में स्मार्टफोन से जुड़ी कई लीक और रिपोर्ट सामने आई हैं। हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन, डिजाइन रेंडर और कीमत के बारे में भी डिटेल्स सामने आ गई हैं। बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन सैमसंग के गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और Google के पिक्सेल फोल्ड को कड़ी टक्कर देगा। आइये इसके भी कुछ खास फीचर्स जानते हैं।
Oneplus Open के फीचर्स
वनप्लस ओपन के कई लीक रेंडर और प्रमोशनल इमेज से पता चलता है कि फोन जबरदस्त कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ आएगा। फोन में 12GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रोसेसर होगा। फोन में 2,268 x 2,440 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला 7.82-इंच 120Hz OLED प्राइमरी डिस्प्ले और 1,116 x 2,484 पिक्सल रिजाल्यूशन वाला 6.31-इंच 120Hz OLED बाहरी पैनल मिलने वाला है।
इस फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 48-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और टेलीफोटो लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। फ्रंट कैमरा 32-मेगापिक्सल या 20-मेगापिक्सल का हो सकता है। लीक्स के अनुसार हैंडसेट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,805mAh की बैटरी हो सकती है।
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
33 mins agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
17 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
20 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
21 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines