Upcoming Smartphones Launch Events: सैमसंग हर साल की तरह अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के साथ मार्केट में धूम मचाने आ रहा है। कंपनी इस इवेंट में तीन नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है। जबकि दूसरी तरफ Oppo ने भी Reno 11 Series के लॉन्च से पहले टीजर शेयर कर दिया है। वहीं iQOO ने भी नए स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर टीजर शेयर करते हुए कहा है कि iQOO Neo 9 Pro अगले महीने यानी फरवरी 2024 में लॉन्च होगा। चलिए इन तीनों लॉन्च इवेंट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Unpacked Event
काफी समय से लीक्स और कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि इस साल, कंपनी जनवरी में Samsung Galaxy Unpacked Event को होस्ट करेगी। अब, सैमसंग ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि यह इवेंट इस साल 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। टेक दिग्गज ने इसके एक टीजर भी शेयर कर दिया है। इसके अलावा, सैमसंग ने इवेंट की डेट कंफर्म करते हुए मीडिया को इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। सैमसंग ने अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर इवेंट का टीजर शेयर किया है। एक मिनट के इस टीजर में सैमसंग ने वर्षों की अपनी लंबी यात्रा को दिखाया है।
देखें Samsung Galaxy Unpacked Event टीजर वीडियो
Reno 11 Series
ओप्पो ने भी भारत में रेनो 11 सीरीज के लॉन्च को लेकर हिंट देने शुरू कर दिए हैं। इंस्टाग्राम और X पर शेयर किए गए एक टीजर के जरिये से ओप्पो ने स्मार्टफोन की पोर्ट्रेट कैपेबिलिटीज को दिखाया है। भले ही अभी ओप्पो ने तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन उसके सोशल मीडिया पोस्ट से पुष्टि हो गई है कि फोन जनवरी महीने में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो, ओप्पो रेनो 11 और रेनो 11 प्रो लॉन्च करेगा।
देखें Reno 11 Series टीजर पोस्ट
iQOO Neo 9 Pro
iQOO Neo 9 Pro भी जल्द ही भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि डिवाइस जल्द ही देश में आने वाला है। iQOO Neo 9 Pro को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था और इसलिए, फोन के संभावित फीचर्स पहले से ही सामने आ गए हैं। हालांकि ये फोन किस तारीख को लॉन्च होगा अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन यह अगले महीने यानी फरवरी 2024 में लॉन्च होगा।
ये भी पढ़ें : WhatsApp के 5 Crazy हिडन फीचर्स!
देखें iQOO Neo 9 Pro का टीजर पोस्ट
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
6 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
8 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
10 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
11 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
13 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines