Upcoming Smartphones In India: स्मार्टफोन बाजार में कई नए फोनों एंट्री होने वाली है। इनमें रियलमी, रेडमी और ओप्पो जैसी कंपनियों के फोन भी शामिल हैं जो जल्द दस्तक दे सकते हैं। बात करें ओप्पो की तो ये कंपनी आगामी दिनों में अपने ओप्पो ए 18 और ओप्पो ए 38 को लॉन्च कर सकती है। दोनों स्मार्टफोन को भारत की बीआईएस, एनबीटीसी साइट के अलावा अन्य वेबसाइटों पर भी देखा गया है। इस बात से इशारा मिलता है कि फोन जल्द भारत में भी लॉन्च हो सकता है। ओप्पो ए 18 और ओप्पो ए 38 की लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है, आइए इसके बारे में जानते हैं।
भारत में जल्द होंगे ओप्पो के दो स्मार्टफोन (Upcoming OPPO Smartphones In India)
एनबीटीसी सर्टिफिकेशन साइट से पता चलता है कि ओप्पो ए 18 का मॉडल नंबर CPH2591, जबकि A38 का मॉडल नंबर CPH2579 होगा। इसके अतिरिक्त, इन दोनों डिवाइसों को SIRIM, इंडोनेशिया टेलीकॉम और TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर भी समान मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
दोनों अपकमिंग फोन FCC पर भी लिस्ट हुआ है, जिससे पता चलता है कि OPPO A38 एक 4G स्मार्टफोन होगा जो ColoroS 13.1 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। फिलहाल लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं होता है
यह भी पढ़ेंः Samsung, Oppo की नींद उड़ाने आ गया Xiaomi का नया Foldable स्मार्टफोन
ये स्मार्टफोन भी होने वाले हैं लॉन्च
ओप्पो के अलावा मार्केट में अन्य मोबाइल फोन भी लॉन्च होने वाले हैं। इनमें से एक Realme GT Neo 5 SE है। संभावना है कि यह डिवाइस Snapdragon 7 Plus Gen 2 प्रोसेसर और 8 GB RAM के साथ आ सकता है। इसमें 6.74 inches का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 144 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। कैमरे की बात करें तो इस अपकमिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (64 MP + 8 MP + 2 MP) और 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। हैंडसेट 5500 mAh की बैटरी से लैस हो सकता है, जो Super Flash Charging को सपोर्ट कर सकता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
7 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
11 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
13 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
14 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
14 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines