Upcoming Smartphones in April: टेक्नोलॉजी की दुनिया में मार्च का महीना जबरदस्त रहा है। एक से बढ़कर एक फोन और उसके नए फीचर्स ने अपनी खास जगह बनाई। वहीं, अप्रैल का महीना भी खास रहने वाला है। अलग-अलग बजट में धांसू स्मार्टफोन मार्केट में उतरने के लिए तैयार हैं। अप्रैल में कुछ ऐसे भी फोन पेश होने वाले हैं जो ग्लोबली अलग नाम से होंगे और भारत में अलग नाम के साथ पेश किए जाएंगे। करीब 16 स्मार्टफोन हैं जो अप्रैल में भारत और अन्य देशों में लॉन्च हो सकते हैं।
अपकमिंग स्मार्टफोन लिस्ट में बजट फ्रेंडली से लेकर फ्लैगशिप फोन शामिल हैं। अगर आप 30 हजार रुपये तक की कीमत में स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि कौन से 3 स्मार्टफोन 30,000 रुपये तक की कीमत में लॉन्च हो सकते हैं।
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन
लंबे समय से इंतजार किए जा रहे फोन में से एक मोटोरोला एज 60 फ्यूजन है जो अप्रैल के शुरुआती दिनों में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है। लीक के अनुसार मोटोरोला मोटो एज 60 फ्यूजन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 चिपसेट मिलेगा। फोन में 6.7 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।
वीवो वी50ई स्मार्टफोन
अप्रैल के माध्यम में वीवो वी50 सीरीज के तहत वीवो वी50 ई स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। इसके डिजाइन को देखकर वीवो एस20 की याद आ सकती है। पीछा का डिजाइन मार्बल फिनिश की तरह है। बैक में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। वीवो वीई50 ई को 30 हजार रुपये तक की कीमत के साथ भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
पोको एफ7 स्मार्टफोन
पोको एफ7 सीरीज को अप्रैल के मध्यम में लॉन्च किया जा सकता है। पोको एफ7, पोको एफ7 प्रो और पोको एफ7 अल्ट्रा भी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल, अप्रैल में पोको एफ7 को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इस फोन में 6.67 Qhd+ AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 का सपोर्ट मिलगेा। इसकी कीमत 30 हजार रुपये तक हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Rules Change: 1 अप्रैल से इन लोगों के लिए बंद हो जाएगा UPI! जानें किन ऑनलाइन पेमेंट ऐप से नहीं कर सकेंगे लेनदेन?
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
19 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
21 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
23 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines