Smartphones Launching In November 2025: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में नवंबर की शुरुआत बेहद रोमांचक रहने वाली है. इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं. OnePlus, iQOO, Realme और Lava जैसे ब्रांड्स के नए मॉडल्स को लेकर यूजर्स में जबरदस्त उत्साह है. खासतौर पर OnePlus 15, iQOO 15, Realme GT 8 Pro और Lava Agni 4 को लेकर मार्केट में चर्चा जोरों पर है. आइए जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स में क्या कुछ खास मिलने वाला है.
iQOO 15- दमदार परफॉर्मेंस वाला फ्लैगशिप फोन
iQOO 15 इस महीने भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगा. कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है और अब भारतीय बाजार में अपनी एंट्री के लिए तैयार है. इसमें 6.85 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 130Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देगा. फोन में नवीनतम Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU लगाया गया है, जो गेमिंग और परफॉर्मेंस दोनों में इसे टॉप-क्लास बनाता है. उम्मीद है कि यह फोन भारत में इस साल के सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन्स में से एक होगा.
OnePlus 15- सबसे पॉपुलर फ्लैगशिप लॉन्च
OnePlus हमेशा अपने प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के लिए जाना जाता है, और इस बार कंपनी अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 15 को भारत में पेश करने जा रही है. फोन में 6.78 इंच का 1.5K BOE फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें 16GB रैम और 1TB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा, जो इसे बेहद तेज और स्टोरेज-फ्रेंडली बनाता है. इस फोन की सबसे खास बात है इसकी 7300mAh की बैटरी, जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है. यानी यह फोन केवल फीचर्स ही नहीं, बल्कि बैटरी पावर के मामले में भी गेम-चेंजर साबित हो सकता है. ये फोन 13 नवंबर को लॉन्च होगा
Realme GT 8 Pro- अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले और टॉप-एंड परफॉर्मेंस
Realme GT 8 Pro भी 10 नवंबर में भारत में लॉन्च होने वाला है. यह फोन पहले ही चीन में पेश किया जा चुका है और अब भारतीय यूजर्स इसका इंतजार कर रहे हैं. इसमें 6.79 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स तक जाती है- यानी धूप में भी स्क्रीन बेहद क्लियर दिखेगी. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज जैसे हाई-एंड स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं. इसमें 7000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जो कुछ ही मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर सकता है.
Lava Agni 4-मिडरेंज सेगमेंट में भारतीय ब्रांड की वापसी
भारतीय ब्रांड Lava भी नवंबर में अपने नए स्मार्टफोन Lava Agni 4 को लॉन्च करने की तैयारी में है. ये 20 नवंबर को लॉन्च होगा, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 25 हजार रुपये के आसपास की कीमत में पेश किया जा सकता है. फोन में 6.78 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसमें 4nm MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट, 7000mAh की बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है. यह फोन मिडरेंज कैटेगरी में एक मजबूत विकल्प बन सकता है.
नवंबर बनेगा टेक लवर्स के लिए खास महीना
OnePlus, iQOO, Realme और Lava- इन सभी कंपनियों के नए लॉन्च से भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त हलचल मचने वाली है. जहां OnePlus और iQOO अपने फ्लैगशिप सेगमेंट को टारगेट कर रहे हैं, वहीं Realme और Lava अलग-अलग बजट रेंज में यूजर्स को नए ऑप्शन दे रहे हैं. साफ है कि नवंबर में टेक लवर्स के लिए नए स्मार्टफोन्स की भरमार होने वाली है.
ये भी पढ़ें- iOS 26.1 अपडेट जारी: iPhone यूजर्स को मिले नए फीचर्स और शानदार कस्टमाइजेशन, जानकर रहे जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
19 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines