Upcoming Smartphone Launch December 2024: क्या आपका पुराना फोन अब बहुत ज्यादा हैंग होने लगा है? या डिवाइस गिर कर टूट गया है? या अब आप एक नए मॉडल में अपग्रेड करने का मन बना चुके हैं? तो जरा रुकिए साल का आखिरी महीना सिर्फ ठंड का ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन्स के जबरदस्त लॉन्च का भी है। जी हां, दिसंबर में टेक्नोलॉजी की दुनिया में धमाल मचाने के लिए वनप्लस समेत कई ब्रांड्स अपने धांसू फोन्स पेश करने को तैयार हैं।
ये फोन सिर्फ गैजेट नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होंगे। DSLR जैसा कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और नए एडवांस फीचर्स के साथ ये डिवाइस आपकी जेब में एक मिनी सुपरकंप्यूटर से कम नहीं होंगे। चलिए दिसंबर में आ रहे उन सभी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Redmi Note 14 Series
भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च होने वाली रेडमी नोट 14 सीरीज में रेडमी नोट 14, नोट 14 प्रो और नोट 14 प्रो+ शामिल हैं। इस लाइनअप को पहले ही टीज किया जा चुका है, जिसमें बजट प्राइस पर शानदार फीचर्स देने का वादा किया गया है।
Vivo X200 Series
इस अक्टूबर में चीन में अपनी शुरुआत के बाद, वीवो X200 सीरीज के दिसंबर के मिड तक भारत में आने की उम्मीद है। वीवो X200 की कीमत 60,000 रुपये से 70,000 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि वीवो X200 प्रो की कीमत 70,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच हो सकती है।
iQOO 13
भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होने वाला iQOO 13, पॉपुलर iQOO 12 का अपग्रेड मॉडल है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत लगभग 50,000 रुपये होगी। हार्डवेयर के मामले में iQOO 13 एक बेहतरीन फोन होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 2K डिस्प्ले होगी जिसका साइज 6.7 इंच होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होने की उम्मीद है, जिसे 16GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ें : Black Friday सेल की 6 सबसे बड़ी डील्स, iPhone 16 से लेकर गेमिंग कंसोल और Earbuds पर छूट!
Xiaomi 15 Series
Xiaomi 15 और 15 Pro पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं और दिसंबर के अंत तक भारत में आने की उम्मीद है। BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इसकी मौजूदगी के साथ, इस लाइनअप के लिए भारत में लॉन्च होना तय लगता है।
OnePlus 13
OnePlus 13 इस साल दिसंबर के अंत या जनवरी 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। OnePlus 13 के साथ, OnePlus 13R और OnePlus Watch 3 को भी उसी इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जो ब्रांड के लिए एक बड़ा लॉन्च होगा। वनप्लस 13 को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जिसे 3nm पर बनाया गया है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines