Upcoming Smartphone in March: साल 2023 के पहले दो महीनों में कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए। वहीं, अफवाहों या लगाए जा रहे अंदाज से साल का तीसरा महीना यानी मार्च भी कई स्मार्टफोन लॉन्च के साथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि मार्च 2023 में लगभग हर Android स्मार्टफोन निर्माता के पास अपने ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ है।
साल 2023 का जनवरी और फरवरी का महीना फ़्लैगशिप से भरा हुआ था जबकि, मार्च में हर कीमत सेगमेंट में कुछ न कुछ है। इस महीने आपको फ़्लैगशिप, मिडरेंज या बजट फ्रेंडली फोन मिल सकते हैं। आइए मार्च 2023 में आने वाले फोनों की लिस्ट जानते हैं।
List of Upcoming Smartphone in March 2023
- वीवो वी27 सीरीज (Vivo V27 Series)
- सैमसंग F14 (Samsung F14)
- वीवो एक्स90 सीरीज (Vivo X90 Series)
- ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप (Oppo Find N2 Flip)
- ओप्पो रेनो 10 सीरीज (Oppo Reno 10 Series)
- ओप्पो एक्स 6एक्स (Oppo Find X6)
- रियलमी जीटी 3 (Realme GT 3)
- मोटोरोला G73 (Motorola G73)
- शाओमी रेडमी नोट 12 4जी (Xiaomi Redmi Note 12 4G)
- शाओमी पोको X5 जीटी (Xiaomi Poco X5 GT)
- मोटोरोला एज 40 सीरीज (Motorola Edge 40 Series)
Vivo V27 Pro 5G Launch Date in India
वीवो वी27 प्रो 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके दो वेरिएंट 8GB + 128GB और 12GB + 256GB भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। जबिक, इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है।
फोन को कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से लॉन्च कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया साइट पर फोन को जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
खासियत की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच FHD+ AMOLED पैनल है। ये फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
इसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। फोन के फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 4,600 एमएएच बैटरी है।
संबंधित खबरें
स्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
10 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
16 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
18 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines