Upcoming Smartphone in March: हर बजट के यूजर्स के लिए मार्च में लॉन्च होंगे ये फोन! देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Upcoming Smartphone in March: साल 2023 के पहले दो महीनों में कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए। वहीं, अफवाहों या लगाए जा रहे अंदाज से साल का तीसरा महीना यानी मार्च भी कई स्मार्टफोन लॉन्च के साथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि मार्च 2023 में लगभग हर Android स्मार्टफोन निर्माता के पास अपने ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ है।
साल 2023 का जनवरी और फरवरी का महीना फ़्लैगशिप से भरा हुआ था जबकि, मार्च में हर कीमत सेगमेंट में कुछ न कुछ है। इस महीने आपको फ़्लैगशिप, मिडरेंज या बजट फ्रेंडली फोन मिल सकते हैं। आइए मार्च 2023 में आने वाले फोनों की लिस्ट जानते हैं।
वीवो वी27 प्रो 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके दो वेरिएंट 8GB + 128GB और 12GB + 256GB भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। जबिक, इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है।
फोन को कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से लॉन्च कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया साइट पर फोन को जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
खासियत की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच FHD+ AMOLED पैनल है। ये फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
इसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। फोन के फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 4,600 एमएएच बैटरी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: