Upcoming Smartphone in January 2024: सैमसंग, वनप्लस और पोको समेत कई बड़ी कंपनियां इस महीने अपने तगड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। खास तौर पर भारत में इस महीने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च होंगे, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के साथ मार्केट में धूम मचाने आ रहा है, वहीं वनप्लस अपनी 12 सीरीज के साथ तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा, कई मिड-रेंज लॉन्च भी इसी महीने होंगे। आइये सभी लॉन्च के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Flagship Smartphone Launch
Samsung Galaxy S24 Series
फ्लैगशिप सीरीज से शुरुआत करें तो इसमें सैमसंग तीन स्मार्टफोन एस24, एस24 प्लस और एस24 अल्ट्रा लॉन्च कर सकता है, जिसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 200MP का तगड़ा कैमरा मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन के 17 जनवरी, 2024 को लॉन्च होने की उम्मीद है।
OnePlus 12 Series
वनप्लस जनवरी में वनप्लस 12 और 12आर के 2 वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन फोन में पावरफुल स्पेसिफिकेशन, स्मूथ डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा। इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट 23 जनवरी को होने की उम्मीद है।
वीडियो से भी जानें Top Upcoming Smartphones
https://www.youtube.com/watch?v=dBK0DlmXCeI
ये भी पढ़ें : गिरने पर नहीं होगा बाल भी बांका!
Mid Range Smartphone Launch
फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के अलावा इस महीने कई मिड रेंज फोन भी लॉन्च होंगे। जिसमें रेडमी, पोको समेत कई स्मार्टफोन शामिल हैं। आइये इनके बारे में भी जानते हैं…
Redmi Note 13 सीरीज
Xiaomi के सबसे पॉपुलर बजट लाइनअप स्मार्टफोन को Note 13 सीरीज के साथ अपग्रेड मिलने जा रहा है, जो 4 जनवरी को लॉन्च होगी। फोन बेहतर परफॉर्मेंस, तगड़े कैमरे और हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस होगा।
पोको X6 सीरीज
Redmi Note 13 सीरीज के साथ-साथ Xiaomi का सब-ब्रांड पोको भी जनवरी में अपनी X6 सीरीज लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इन स्मार्टफोन के साथ सस्ते में तगड़े फीचर्स ऑफर कर सकता है।
वीडियो से भी जानें Top 13+ Upcoming Smartphones लॉन्च
वीवो एक्स100 सीरीज
Redmi और पोको के साथ&साथ वीवो भी इस महीने अपनी एक्स100 सीरीज को भारत में पेश कर सकता है, जो शानदार डिजाइन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 चिपसेट से लैस होगा। X100 का प्रो-वेरिएंट कई जबरदस्त कैमरा फीचर्स भी ऑफर करेगा। इस फोन का लॉन्च इवेंट भी 4 जनवरी को होगा।
आसुस आरओजी फोन 8 सीरीज
गेमर्स को खुश करने के लिए आसुस भी इस साल की शुरुआत में 9 जनवरी को आसुस आरओजी फोन 8 सीरीज को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। यह फोन भी लेटेस्ट प्रोसेसर और कई शानदार गेमिंग फीचर्स के साथ आ सकता है।
iQOO नियो 9 सीरीज
पावरफुल स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए iQOO भी इस महीने अपनी नियो सीरीज के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। इसके अलावा ऑनर भी एक्स9बी के साथ बजट सेगमेंट में एंट्री करने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि ये फोन सस्ते में कई प्रीमियम फीचर्स ऑफर करेगा। वहीं कुछ और स्मार्टफोन के लॉन्च डेट जल्द ही सामने आ सकते हैं।
वीडियो में देखें 10 Solid Upcoming Phones in January 2024
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines