Upcoming Smartphone Apps : अगर आप भी OnePlus, Oppo या Realme का स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी जल्द ही सभी स्मार्टफोन्स के लिए शानदार डिवाइस फोन लिंक ऐप और लिंक टू लेकर आ रही है। जिसके जरिए आप अपने फोन को विंडोज PC या लैपटॉप से ही कंट्रोल कर सकेंगे। ओप्पो ने हाल ही में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की है। इस ऐप के लिए कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ हाथ मिलाया है। बता दें कि ये ऐप पहले से सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट सरफेस डुओ और ऑनर स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है।
इस वीडियो से जानें बेस्ट ऐप्स
कंपनी का कहना है कि ये फोन लिंक ऐप ColorOS 14 के साथ आने वाले ओप्पो डिवाइस और OxygenOS 14 चलाने वाले वनप्लस डिवाइस पर पहले से इंस्टॉल होकर आएगा। इसके अलावा आप इसे आपकी स्क्रीन के टॉप बार से भी एक्सेस कर सकेंगे। आइये जानते हैं किन स्मार्टफोन्स पर इसका सपोर्ट मिलेगा।
- वनप्लस
- ओप्पो फाइंड सीरीज
- रियलमी सीरीज
- ओप्पो रेनो सीरीज
ये ऐप स्मार्टफोन यूजर्स को वाईफाई का यूज करके अपने फोन को अपने पीसी से कंट्रोल करने की सुविधा देगा। एक बार कनेक्ट होने के बाद, यूजर्स अपने फोन पर एप्लिकेशन ओपन करने, टाइपिंग करने के लिए अपने माउस और कीबोर्ड का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स अपने फोन को बिना छुए अपने पीसी से कनेक्ट करने के लिए इंस्टेंट हॉटस्पॉट सुविधा का भी यूज कर सकते हैं।
इस वीडियो से जानें ColorOS 14 के फीचर्स
Windows Phone Link क्या है?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि विंडोज फोन लिंक पीसी ऐप और लिंक टू विंडोज ऐप आपको अपने एंड्रॉइड डिवाइस से सीधे अपने विंडोज पीसी पर कंटेंट तक आसानी से पहुंचने की सुविधा देता है। यह आपको फोन कॉल करने और प्राप्त करने, टेक्स्ट मैसेज का जवाब देने, सभी नोटिफिकेशन देखने और फाइल्स को ट्रांसफर करने की भी परमिशन देता है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
3 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
4 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
6 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
8 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
10 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines