---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

तैयार कर लें बजट! Samsung से Vivo तक फरवरी में लॉन्च होंगे ये 7 धमाकेदार स्मार्टफोन, देखिए पूरी लिस्ट

फरवरी में स्मार्टफोन मार्केट में धमाका होने वाला है! Samsung Galaxy S26, iPhone 17e, Vivo V70 और Oppo K14x 5G समेत कम से कम 7 नए फोन भारत में लॉन्च होंगे. जानें कौन सा फोन आपके बजट और जरूरत के लिए बेस्ट रहेगा.

---खबर नीचे जारी है---

Upcoming Phones In February 2026: फरवरी की शुरुआत होते ही स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है. इस महीने भारत में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कम से कम सात नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट तक, हर तरह के यूजर्स के लिए कुछ न कुछ खास आने वाला है. Samsung के दमदार Galaxy S सीरीज से लेकर Apple के किफायती iPhone तक, फरवरी टेक लवर्स के लिए काफी रोमांचक रहने वाली है.

फरवरी में आ रहे ये नए स्मार्टफोन्स

Samsung Galaxy S26 सीरीज

---खबर नीचे जारी है---

Samsung ने फरवरी में अपने बड़े Unpacked इवेंट की तारीख तय कर दी है. 25 फरवरी को कंपनी Galaxy S26 सीरीज के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी. इस सीरीज में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ नया डिजाइन देखने को मिल सकता है. Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है, जबकि Plus और स्टैंडर्ड मॉडल में Exynos प्रोसेसर मिल सकता है. इसके अलावा कैमरा अपग्रेड और नए UI फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

Vivo V70 और V70 Elite

---खबर नीचे जारी है---

Vivo इस महीने अपनी नई V सीरीज के दो स्मार्टफोन Vivo V70 और V70 Elite लॉन्च करने की तैयारी में है. दोनों ही फोन्स में Zeiss ऑप्टिक्स और नया डिजाइन मिलेगा. V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इन फोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप, जूम सेंसर और कई AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

Oppo K14x 5G

---खबर नीचे जारी है---

Oppo का नया बजट स्मार्टफोन K14x 5G 10 फरवरी को लॉन्च होगा. इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. यह फोन Android 16 आधारित ColorOS 15 के साथ आ सकता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद यह फोन CMF Phone 2 Pro और Vivo-Realme के बजट फोन्स को टक्कर देगा.

Samsung Galaxy F70e 5G

---खबर नीचे जारी है---

Samsung एक और फोन Galaxy S26 सीरीज से पहले लॉन्च करने वाला है. Galaxy F70e 5G 9 फरवरी को भारत में दस्तक देगा. यह फोन बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है. इसकी खासियत इसका लेदर-लाइक बैक पैनल और 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी. इसके अलावा इसमें 120Hz डिस्प्ले और रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है.

iQOO 15R

---खबर नीचे जारी है---

iQOO 15R 24 फरवरी को लॉन्च होने वाला है और यह एक परफॉर्मेंस फोकस्ड मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा. इसमें 7,600mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला OnePlus 15R और iPhone 15 जैसे फोन्स से हो सकता है.

Motorola Edge 70 Fusion

---खबर नीचे जारी है---

Motorola भी फरवरी में अपना नया स्मार्टफोन Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च कर सकता है. यह लोअर मिड-रेंज सेगमेंट का फोन होगा, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon प्रोसेसर और पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है.

iPhone 17e

---खबर नीचे जारी है---

इस महीने का दूसरा बड़ा लॉन्च Apple का iPhone 17e हो सकता है. यह एक बजट iPhone होगा, जिसमें 60Hz डिस्प्ले और नया A19 चिपसेट मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Dynamic Island की जगह नॉच डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. फोन में सिंगल 48MP का वाइड कैमरा और पूरे दिन चलने वाली बैटरी दी जा सकती है. इसकी लॉन्च डेट अभी साफ नहीं है, लेकिन महीने के अंत तक इसकी घोषणा हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Apple तोड़ेगा सालों पुरानी परंपरा! 2026 में नहीं आएगा iPhone 18, क्या है इसके पीछे की वजह?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 03, 2026 10:45 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola