Upcoming Mobile Phones in October 2024: सितंबर का महीना iPhone 16 सीरीज, Vivo T3 Ultra और Motorola Razr 50 जैसे कई दमदार स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ खत्म हुआ। स्मार्टफोन मार्केट में पिछले महीने हमें एक से बढ़कर एक दमदार फोन देखने को मिले। वहीं, अक्टूबर 2024 में भी कई दमदार फोन आने के लिए तैयार हैं। Xiaomi, OnePlus जैसे ब्रांड कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करने वाले हैं। चलिए जानते हैं इस महीने कौन-कौन से डिवाइस लॉन्च होंगे…
Upcoming Mobile Phones in October 2024
iQOO 13
Vivo का सब-ब्रांड iQOO इस अक्टूबर में चीन में अपनी प्रीमियम iQOO 13 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। iQOO 13 में दमदार Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। डिवाइस में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग होने की संभावना है। फोन 16GB तक रैम, 512GB स्टोरेज और 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.7-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। iQOO 13 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,150mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S24 FE
सैमसंग ने गैलेक्सी सीरीज के अपने लेटेस्ट एडिशन के रूप में गैलेक्सी S24 FE (फैन एडिशन) की ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी है। हालांकि इस स्मार्टफोन की पहली सेल भारत में 3 अक्टूबर से शुरू होगी। गैलेक्सी S24 FE Exynos 2400e चिपसेट से लैस है और इसमें 4,700mAh की बैटरी है। फोन 8GB तक रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
OnePlus 13
OnePlus इस अक्टूबर में चीन में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 को लॉन्च करने वाला है। इस डिवाइस में नया Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जो दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा ऑफर करेगा। OnePlus 13 में 6,000mAh की बैटरी होगी जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स को ज्यादा बैटरी लाइफ मिलेगी। ये फोन कहीं न कहीं आईफोन को टक्कर दे सकता है।
Lava Agni 3
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा भी इस महीने 4 अक्टूबर, 2024 को लावा अग्नि 3 को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। इस मिड-रेंज मोबाइल फोन में 120Hz तक की रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है। लीक्स के अनुसार ये डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर से लैस होगा, जो CMF फोन 1 और मोटोरोला एज 50 नियो को भी पावर देता है।
फोन 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। कैमरे की बात करें तो, लावा अग्नि 3 में क्वाड-कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। डिवाइस लावा के कस्टम UI पर चलने की उम्मीद है, जो स्टॉक एंड्रॉइड जैसा है। फोन में 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें : 3 अक्टूबर को Google देगा भारतीयों को बड़ा तोहफा! जानें ऐसा क्या होगा खास?
Infinix Zero Flip
इनफिनिक्स भी अक्टूबर 2024 में भारतीय बाजार में अपना पहला फ्लिप फोन, Infinix Zero Flip लेकर आएगा। यह डिवाइस पहले ही चुनिंदा बाजारों में लॉन्च हो चुका है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है। डिवाइस में 3.64-इंच AMOLED कवर डिस्प्ले भी है। Infinix Zero Flip मीडियाटेक डाइमेंशन 8020 प्रोसेसर से लैस है, जिसे माली G77 MC9 GPU के साथ जोड़ा गया है।
इसमें 8GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो, जीरो फ्लिप में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50 MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए, इसमें 32 MP का फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 hr agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
3 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
4 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
6 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
23 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines