Upcoming Mobile Phones in June 2024: क्या आप भी काफी वक्त से एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारतीय बाजार में इस हफ्ते एक दो नहीं बल्कि तीन दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। पहले स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें Motorola का Edge 50 Ultra लॉन्च होने जा रहा है जो कंपनी का पहला प्रीमियम फोन होगा। दूसरा एक बजट फोन होने वाला है जिसे OnePlus Nord CE 4 Lite कहा जा रहा है और तीसरा Realme का GT 6 होने वाला है। चलिए इन तीनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं…
OnePlus Nord CE 4 Lite
वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट एक बजट फोन होने वाला है जिसे कंपनी 18 जून को पेश करेगी। इस फोन का लॉन्च इवेंट शाम में 7 बजे होगा। हालिया लीक्स और टीजर पोस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक ये फोन ओप्पो के K12x का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इस नए नॉर्ड CE 4 लाइट को पावर देने के लिए स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट का यूज किया जा सकता है। साथ ही फोन में 6.67-इंच 120 हर्ट्ज OLED डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। डिवाइस 50MP कैमरा, 5500mAh की बड़ी बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग से लैस हो सकता है।
Motorola Edge 50 Ultra
मोटोरोला की तरफ से आने वाला ये फोन भी भारत में 18 जून को लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि इस डिवाइस का लॉन्च इवेंट दोपहर में 12 बजे होगा। कंपनी इसे पहले ही अन्य बाजारों में पेश कर चुकी है, इसलिए इसके लगभग सभी फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। लीक्स के अनुसार इस प्रीमियम फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : AC Blast की वजह बनती है आपकी ये एक चूक; जानकर तुरंत करें सुधार
यही नहीं इसमें आपको 6.7-इंच की 1.5K 144 हर्ट्ज वाली बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले भी मिलने वाली है। कैमरा के मामले में भी ये फोन काफी शानदार होने वाला है, इसमें 50MP+50MP और एक 64 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलने वाला है। डिवाइस में 4500mAh की बैटरी के साथ 125W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है जो फोन को मिनटों में चार्ज कर देगा। फोन में आपको 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
Realme GT 6
लिस्ट के आखिरी फोन की बात करें तो, रियलमी जीटी 6 भी इसी हफ्ते भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसे कंपनी 20 जून को पेश करेगी। इस डिवाइस का लॉन्च इवेंट दोपहर 1:30 बजे होगा। ऑफिशियल टीजर और लीक्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक ये फोन Realme GT Neo 6 का एक अपग्रेड मॉडल बताया जा रहा है।
रियलमी के इस नए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट देखने को मिलता है। इतना ही नहीं डिवाइस 6.78-इंच की बड़ी 1.5K 120 हर्ट्ज OLED डिस्प्ले से लैस होगा। डिवाइस में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 5500mAh की दमदार बैटरी और 120W वायर्ड चार्जिंग फोन को फटाक से चार्ज कर देगी।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
48 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines