Unique ID Number : भारत सरकार जल्द ही मोबाइल यूजर्स को एक यूनिक आईडी नंबर देने का प्लान बना रही है। इस आईडी नंबर के जरिए सरकार आपकी मोबाइल से जुड़ी सारी जानकारी को एक जगह रखेगी। ये एक तरीके से आइडेंटिफिकेशन कार्ड की तरह काम करेगा। खास बात यह है कि इस एक ID के अंदर ही आपको ये जानने की सुविधा मिलेगी कि कौन-सा सिम कहां आपके नाम पर एक्टिव है। आप कितने फोन यूज कर रहे हैं, साथ ही आपके पास कितने सिम कार्ड हैं। इसके अलावा आप इस ID से ये भी जान सकेंगे कि आपके नाम पर अब तक कितने सिम कार्ड इश्यू हो चुके हैं। सरकार इस आईडी नंबर के जरिए जरूरत पड़ने पर कुछ अंको को दर्ज करके एक्सेस कर सकेगी।
एक जगह मिलेगा सारा डाटा
मोबाइल यूजर्स के लिए यह आईडी नंबर आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ अकाउंट (एबीएचए) के जैसा है। जिसमें आपकी मेडिकल हिस्ट्री को रिकॉर्ड किया जाता है। एबीएचए के साथ, आपको बीमार होने पर डॉक्टर के पास पुरानी मेडिकल रिपोर्ट ले जाने की जरूरत नहीं है। इसी तरह, यूनिक मोबाइल आईडी आपके मोबाइल कनेक्शन से जुड़ी सभी जानकारी एक ही जगह दिखाएगी।
ट्रैक करना हो जाएगा आसान
स्पैम कॉल और डिजिटल धोखाधड़ी में के बढ़ते मामलों के साथ, यूनिक मोबाइल आईडी नंबर सिस्टम का उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा को बढ़ाना है। यह नकली सिम कार्ड की पहचान करने में मदद करेगा। एक यूनिक मोबाइल नंबर आईडी होने से आपके सिम कार्ड को ट्रैक करना आसान हो जाएगा। जब आप नए कनेक्शन के लिए अप्लाई करेंगे तो ये यूनिक आईडी नंबर आपको दिया जाएगा और इसे मोबाइल यूजर्स को डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सभी के लिए मोबाइल यूज को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक कदम है।
इन कामों को भी बना देगा आसान
अक्सर ऐसा देखा गया है कि हम में से बहुत से लोग कभी कभी Sim खरीदने के बाद ये भूल जाते हैं कि ये किस ID पर रजिस्टर है। इस Unique ID से ये जानना भी आसान हो जाएगा। साथ ही आपका सिम किस डिवाइस पर यूज किया जा रहा है ये भी मिनटों में पता लग जाएगा। इसी कारण ये ID और भी खास बन जाती है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
6 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines