UMIDIGI G1 Max and C1 Max Smartphone: मार्केट में एक नए किफायती स्मार्टफोन ने एंट्री कर ली है।UMIDIGI नामक कंपनी ने UMIDIGI G1 Max और C1 Max को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस फोन को AliExpress शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है।
कंपनी की ओर से एक गिवअवे इवेंट को भी आयोजित किया गया है। इस दौरान ब्रांड की ओर से UMIDIGI स्मार्टफोन को फ्री में जीतने का मौका दिया गया है। आज हम आपको लॉन्च हुए UMIDIGI G1 MAX and C1 MAX के फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Apple Watch ने बचाई जमीन में जिंदा दफन एक महिला की जान, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!
UMIDIGI G1 MAX and C1 MAX Specs
- UMIDIGI G1 मैक्स और C1 मैक्स में 6.52-इंच का HD+ डिस्प्ले है।
- इसकी डिस्प्ले 1600 x 720p रेजोल्यूशन के साथ है।
- इसकी स्क्रीन में 60Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। है।
- दोनों फोन 6GB LPDDRX4 रैम और 128GB स्टोरेज के साथ हैं।
- इसमें 256GB तक माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
- ये फोन Unisoc T610 ऑक्टा-कोर चिपसेट से चलता है।
UMIDIGI G1 Max and C1 Max Price
दोनों फोन मैट कंपोजिट मटेरियल बॉडी से बने हैं। इनके कई कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। UMIDIGI जी1 मैक्स Galaxy Blue और Starry Black कलर ऑप्शन के साथ है। वहीं, UMIDIGI सी1 मैक्स के Matte Silver और Starry Black कलर ऑप्शन्स हैं। कीमत की बात करें तो 166.65 डॉलर (13,778 रुपये) में इन्हें रीटेल प्राइज के साथ पेश किया है। हालांकि, अलीएक्सप्रेस पर वर्ल्ड प्रीमियर सेल के दौरान फोन को 99.99 डॉलर यानी 8,266 रुपये में बेचा जा रहा है।
अभी पढ़ें – WhatsApp Outage Issues Fixed: घंटों ठप होने के बाद व्हाट्सएप फिर से चलना शुरू!
UMIDIGI G1 MAX and C1 MAX Camera & Battery
कैमरे और बैटरी की बात करें तो दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। दोनों फोन 5150mAh की बड़ी बैटरी के साथ है जो 10W चार्जिंग और टाइप- C को सपोर्ट करती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
29 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines