Ulefone Armor 24: कुछ समय पहले Ulefone ने अपने आर्मर 23 अल्ट्रा की घोषणा थी जिसके बाद कंपनी ने आर्मर 24 को लॉन्च कर दिया। लॉन्च के बाद से ही ये फोन अपनी बड़ी बैटरी के चलते चर्चा में बना हुआ है। बड़ी बैटरी के साथ-साथ इस फोन में एक बड़ा सा LED लाइट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में iPhone 15 की तरह ही एक साइड बटन भी दिया गया है, लेकिन यह फोन को म्यूट करने के लिए नहीं बल्कि फोन के बैक पर दी गई लाइट को कंट्रोल करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 3 अलग-अलग ब्राइटनेस लेवल हैं जो 1,000 लुमेन तक जा सकते हैं।
मिलती है 22,000mAh की बैटरी
खास बात यह है कि इस लाइट से आप फोन को एक लैंप की तरह भी यूज कर सकते हैं। इस लाइट को पावर देने के लिए इसमें 22,000mAh की बैटरी का यूज किया गया है और फोन को आप काफी तेज 66W चार्जिंग से फटाफट चार्ज भी कर सकते हैं। आर्मर 24 को आप “7-डे नॉन-स्टॉप पावरहाउस बैटरी को 10W पावर बैंक के रूप में यूज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Whatsapp पर एक मैसेज एक साथ 1000 से अधिक लोगों को कैसे भेजें?
फोन की कीमत और फीचर्स
गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ फोन में 6.78-इंच FHD + 120Hz डिस्प्ले मिलता है। हालांकि, यह फोन अभी भी 4G/LTE के साथ आता है। साथ ही इसमें मीडियाटेक हेलियो G96 प्रोसेसर का यूज किया गया है। स्मार्टफोन में 256GB की एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 12GB RAM दी गई है, जो कि इसके एंड्रॉइड 13-बेस्ड UI के अंदर एक्स्ट्रा 12GB तक RAM को एक्सपैंडे करने का भी ऑप्शन देता है। AliExpress पर फोन की कीमत $ 239.99 रुपये है।
आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं?
कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 64MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही फोन नाइट विजन फीचर को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिवाइस में NFC सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि अब सवाल यह है कि क्या नार्मल यूजर को इसे खरीदना चाहिए? तो बता दें डेली यूज के लिए ये फोन उतना बेहतर नहीं है साथ ही इसमें बहुत से आउट डेटेड फीचर्स मिलते हैं। जो आपको निराश कर सकते हैं, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा ट्रेवल और कैंपिंग करते हैं तो ये स्मार्टफोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
20 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
22 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines