Uber Driver Scam: अगर आप भी रोजाना या कभी-कभी उबर से राइड करते हैं तो अभी सावधान हो जाएं। खासकर नए यूजर्स को इस स्कैम के बारे में जरूर पता होना चाहिए। हाल ही में दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक कैब ड्राइवर ने यात्री से ज्यादा किराया मांगना शुरू कर दिया। खास बात यह है कि राइड खत्म होने के बाद ऐप में भी ज्यादा किराया दिख रहा था जिसके बाद यात्री ने मजबूर होकर ज्यादा किराया भर दिया।
कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट
लेकिन इस बार कहानी में एक ट्विस्ट है, कीमतों में बढ़ोतरी का कारण कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। दरअसल कैब ड्राइवर ने यात्री से दोगुना किराया वसूलने के लिए एक फेक स्क्रीनशॉट तैयार किया था। जिसके बाद पीड़ित ने रेडिट पर अपने इस एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए दूसरों से इस तरह के स्कैम से सतर्क रहने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
रेडिट पर शेयर किया एक्सपीरियंस
रेडिट पोस्ट के अनुसार, यह घटना 24 मार्च की है जब व्यक्ति अपने पिता के साथ रात करीब 10:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। राष्ट्रीय राजधानी में अपने घर तक उबर की राइड बुक करने पर, ऐप ने 340 रुपये का किराया दिखाया। हालांकि, डेस्टिनेशन तक पहुंचने पर, उबर ड्राइवर ने 648 रुपये की मांग की, जो शुरू में ऐप पर दिख रही राशि से लगभग दोगुना था।
एक्स्ट्रा वेटिंग चार्ज का बनाया बहाना
जिसके बाद ग्राहक ने ड्राइवर को स्क्रीन पर किराया दिखाने के लिए कहा। ड्राइवर ने 648 रुपये अधिक किराये का स्क्रीनशॉट दिखाया और इसके लिए एक्स्ट्रा वेटिंग चार्ज का बहाना बनाया। इसके बाद व्यक्ति ने बहस करने से बचने का फैसला किया और जितना कैब ड्राइवर ने किराया बताया उसे भुगतान करने पर वह सहमत हो गया।
पेमेंट डिटेल्स का लिया फोटो
हालांकि, जाने से पहले, ग्राहक ने पेमेंट डिटेल्स दिखाते हुए ड्राइवर के फोन स्क्रीन का एक फोटो ले लिया। करीब से जब उन्होंने इसे देखा तो पता चला इसमें कई खामियां थी जैसे नाम और उबर ऐप का आइकन भी अलग दिख रहा था, जिसके बाद उन्हें इस स्कैम के बारे में पता चला।
संबंधित खबरें
Apple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
19 mins agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
18 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
20 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
22 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
23 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines