Android vs iOS Uber Pricing: क्या आपने कभी दो अलग-अलग डिवाइस से राइड बुक करते टाइम एक ही डेस्टिनेशन के लिए Uber किराए में डिफरेंस देखा है? अगर ऐसा है, तो आप अकेले नहीं हैं। कई यूजर्स ने इसी तरह के की रिपोर्ट की है। कुछ लोग इसे Android और iOS प्लेटफॉर्म के बीच अंतर के लिए इसे जिम्मेदार मानते हैं, जबकि अन्य का मानना है कि ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आप Uber का इस्तेमाल करके उस डेस्टिनेशन पर कितनी बार गए हैं। एक व्यक्ति जो काफी समय से इस समस्या का सामना कर रहा है, उसने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और कीमतों में अंतर के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया है।
Android और iPhone पर प्राइस डिफरेंस
यूजर ने इसकी एक फोटो भी शेयर कि है जिसमें आप इस प्राइस डिफरेंस को देख सकते हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोगों का रिएक्शन ‘हेरा फेरी’ के Baburao जैसा हो सकता है और आप भी कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि ‘अरे देवा ये गड़बड़ है बाबा’। हालांकि ये पहली बार नहीं है समय-समय पर ऐसे कई मामला सामने आ चुके हैं जहां Android और iPhone पर इन ऐप परचेस में बड़ा प्राइस डिफरेंस देखने को मिला है।
शख्स ने X पर शेयर किया पूरा मामला
हाल ही में सुधीर नाम के शख्स ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘एक ही पिकअप पॉइंट, डेस्टिनेशन और समय लेकिन 2 अलग-अलग फोन पर 2 अलग-अलग प्राइस देखने को मिल रहे हैं। मेरे साथ हमेशा ऐसा होता है क्योंकि मुझे अपनी बेटी के फोन की तुलना में अपने Uber पर हमेशा ज्यादा रेट मिलता है। इसलिए ज्यादातर टाइम, मैं अपनी बेटी से मेरा Uber बुक करने के लिए कहता हूं। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है?’
उबर ने दिया ये जवाब
पोस्ट के वायरल होने के बाद, उबर ने भी इस पर जवाब देते हुए कहा कि इन दो राइड्स में कई कारणों से कीमतें अलग-अलग दिख रही हैं। इन रिक्वेस्ट्स पर पिक-अप पॉइंट, ईटीए और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट अलग-अलग होते हैं, जिससे अलग-अलग किराए दिख रहे हैं। उबर राइडर फोन मेकर के बेस पर ट्रिप प्राइसिंग को पर्सनलाइज्ड नहीं करता है।” इसी पोस्ट पर एक अन्य यूजर ने कहा कि “हां, मेरे साथ भी ऐसा होता है लेकिन कभी-कभी अंतर बहुत ज्यादा नहीं होता है, लेकिन ये 30-50 रुपये तक कई बार ज्यादा किराया दिखाता है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines