Uber New Feature: क्या आप भी रोजाना या कभी-कभी राइड के लिए Uber का यूज करते हैं? और उबर के बढ़ते किराये से परेशान हैं? राइड-हेलिंग दिग्गज इस समस्या के समाधान के लिए एक शानदार फीचर पर काम कर रहा है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, उबर ‘उबर फ्लेक्स’ नाम से एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को उनकी प्रिऑरिटीज के बेस पर अपनी राइड का किराया चुनने की सुविधा देगा।
हालांकि कई भारतीय शहरों में काम करने वाली कैलिफोर्निया स्थित कंपनी इन ड्राइव पहले से ही यूजर्स को अपनी पसंद का किराया चुनने की सुविधा दे रहा है। कुछ का कहना है कि इनड्राइव की कीमत उबर और ओला सहित भारत में अन्य राइड-हेलिंग सर्विस की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत कम है।
पिछले साल हुई थी फीचर की शुरुआत
टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक उबर ने पिछले साल अक्टूबर में उबर फ्लेक्स फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी और सबसे पहले चंडीगढ़, कोयंबटूर, देहरादून, औरंगाबाद, अजमेर, बरेली, ग्वालियर, इंदौर, जोधपुर और सूरत समेत कई भारतीय शहरों में इसकी टेस्टिंग शुरू की थी। हालांकि अब कंपनी का कहना है कि इस वक्त इस फीचर की टेस्टिंग भारत के कुछ टियर 2 और 3 मार्केट में की जा रही है।
वीडियो से जानें फीचर के बारे में
https://www.youtube.com/watch?v=_cpu1u37PZA
ये भी पढ़ें : 15 हजार में किसका कैमरा बेस्ट?
कैसे काम करता है ये फीचर?
उबर फ्लेक्स राइड बुक करते समय 9 अलग-अलग प्राइस ऑप्शन ऑफर करता है। इन ऑप्शन में से, एक कीमत डिफ़ॉल्ट या शुरुआती कीमत के रूप में सेट की गई है। जब कोई राइडर इन 9 ऑप्शंस में से किसी एक को चुनता है, तो सेलेक्ट किया गया प्राइस आस-पास के ड्राइवरों के साथ शेयर किया जाता है। राइडर्स के पास किराया चुनने की सुविधा होती है वह चाहें तो सस्ते में भी राइड ऑफर कर सकते हैं।
राइडर द्वारा ऑफर किए गए किराये को आप काउंटर कर सकते हैं जिसके बाद चुने गए किराए के बेस पर राइडर उसे एक्सेप्ट या रिजेक्ट कर सकता है। अगर कोई ड्राइवर ऑफर किए गए किराए से सहमत है, तो वे सवारी स्वीकार करेंगे और उसे उस कीमत पर सर्विस दे सकता है।
वीडियो से जानें सबसे सस्ती राइड कैसे बुक करें
ये भी पढ़ें : देखें 2024 में Apple क्या-क्या करेगा लॉन्च
कितना यूजफुल है ये फीचर?
अगर एक लाइन में इस फीचर का Review दिया जाए तो ये काफी शानदार है। भारत में जहां हम एक रिक्शा वाले से लेकर सब्जी खरीदते वक्त हर चीज में मोलभाव करते हैं यहां अगर हमें ऑनलाइन भी ऐसा फीचर मिल जाए जहां मोलभाव कर सकें तो मजा ही आ जाए। आपको यह फीचर कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 hr agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
20 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines