TWS Earbuds Under 5000: इंडियन मार्केट गैजेट्स का भंडार है और यहां आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ कई प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएंगे। बात करें अगर ऑडियो डिवाइस की तो इसमें वायर्ड हेडफोन्स की बजाए अब वायरलेस Earbuds को ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इनमें नेकबैंड और ईयरफोन्स भी शामिल हैं जो आजकल टेंड बन गए हैं। वहीं अगर आप भी काफी समय से नए Earbuds खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसा करने का ये बेस्ट टाइम है। इन दिनों कई Premium क्वालिटी वाले Earbuds पर 70% तक डिस्काउंट मिल रहा है। आइये सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस वीडियो से जानें Best Tws बड्स
ओप्पो एन्को एयर 3 प्रो
ओप्पो एनको एयर 3 प्रो ईयरबड्स में 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर, 49dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और 20Hz से 40kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज मिलती है। वे एलडीएसी, एएसी और एसबीसी ब्लूटूथ कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। बड्स की रेंज 10 मीटर है और प्रत्येक ईयरबड में 43mAh की बैटरी मिलती है। ओप्पो के इन बड्स को आप 4,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी बड्स लाइव
सैमसंग गैलेक्सी बड्स लाइव TWS इयरफोन इस वक्त 4,699 रुपये की कीमत पर मिल रहे हैं। ये इयरफ़ोन एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) के साथ आते हैं और कुल 21 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं। इनमें 12 मिमी स्पीकर हैं और एक यूनिक एर्गोनॉमिक शेप है। इयरफ़ोन को मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रॉन्ज़ कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
इस वीडियो से जानें Best Tws Earbuds
वनप्लस बड्स Z2
वनप्लस बड्स Z2 इस वक्त अमेज़न पर 4,999 रुपये में लिस्टेड हैं। इन TWS इयरफोन में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर हैं और 40dB तक नॉइस कैंसलेशन करने की क्षमता मिलती है। इनमे आपको 38 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। ग्राहक कीमत को और कम करने के लिए बैंक और कैशबैक ऑफ़र का भी लाभ उठा सकते हैं।
रियलमी बड्स एयर 3
Realme बड्स एयर 3 अमेजन पर इस वक्त 3,990 रुपये में 33% डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इन इयरफोन में 42dB तक ANC सपोर्ट मिलता है और यह 10mm डायनेमिक बेस बूस्ट ड्राइवर्स के साथ आते हैं। आप इन्हें केवल एक घंटे की चार्जिंग के साथ कुल 30 घंटे तक नॉन-स्टॉप यूज कर सकते हैं। बड्स को कंपनी ने ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है।
इस वीडियो से जानें Top 5 Best Tws under 5000 in 2023
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines