Twitter X New Feature: क्या आप भी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर यानी एक्स का यूज करते हैं? तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी ने प्लेटफार्म पर एक कमाल का फीचर रोल आउट किया है जिसके जरिए अब आप स्पेस सेक्शन से सीधे ऑडियो के साथ लाइव वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। जी हां, एक्स का नया वीडियो स्पेस ऑप्शन अब कुछ एक्स यूजर्स को वीडियो इन-स्ट्रीम के साथ लाइव स्पेस चैट लॉन्च करने की सुविधा दे रहा है।
Enable Video का मिल रहा न्यू ऑप्शन
जैसा कि आप DogeDesigner द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में भी देख सकते हैं, कि अब स्पेस सेशन लॉन्च करते समय, आप सेट-अप में “Enable Video” टॉगल दिखाई दे रहा है, जिसका यूज करके आप अब ऑडियो स्पेस में Live वीडियो पोस्ट कर सकते हैं। एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है तब से एक के बाद एक नए फीचर्स आ रहे हैं।
स्पेस चैट पर शिफ्ट हो रहे यूजर्स
पिछले कुछ समय में ऐप के लिए स्पेस एक बड़ा फोकस बन गया है, एक्स ने बताया है कि अब वह ऐप में हर दिन 80,000 से अधिक स्पेस चैट होस्ट कर रहे हैं। जो बहुत बड़ा नंबर है और अभी बहुत से लोग स्पेस में ऐड होना चाहते हैं। एक्स का ये ऑप्शन ऐप के अंदर लोगों को आपस में जुड़ना सुविधाजनक बना रहा है। इस मतलब है कि वीडियो एक नया बदलाव है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एक्स यूजर्स नए फीचर को किस तरह से यूज करते हैं।
ये भी पढ़ें : Apple के इतिहास का सबसे बड़ा अपडेट होगा IOS 18
iOS वर्जन पर दिखा फीचर
जानकारी के अनुसार वीडियो स्पेस एक्स ऐप के आईओएस वर्जन पर उपलब्ध हैं, लेकिन यह अभी तक एंड्रॉइड या वेब पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि कई यूजर्स इस फीचर की टेस्टिंग करके पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हमने भी इस फीचर को टेस्ट करने के लिए ऐप का यूज किया लेकिन अभी तक हमारे डिवाइस पर ये फीचर उपलब्ध नहीं है।
PassKey फीचर
इससे पहले कंपनी ने प्राइवेसी और सेफ्टी को बढ़ाने के लिए एक धांसू फीचर रोलआउट किया था। जिसकी मदद से यूजर्स को एक्स पर अब सिक्योरिटी की एक और एक्स्ट्रा लेयर मिल रही है। दरअसल कंपनी ने कुछ समय पहले PassKey फीचर को पेश किया है। इस नए PassKey फीचर का यूज करके यूजर्स अपने X अकाउंट को पहले से और भी ज्यादा सिक्योर कर सकते हैं। बता दें कि ये वहीं PassKey फीचर है जो वॉट्सऐप, टिकटॉक और पेपॉल जैसे प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें : इन IPhones को नहीं मिलेगा IOS 18 का अपडेट!
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
18 hrs agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
18 hrs agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
22 hrs agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
23 hrs agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
1 day agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 day agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines