ट्विटर 'X' पर बदली DP, तो उड़ जाएगा ब्लू टिक! CM योगी समेत इन हस्तियों का हटा Blue Tick
Edited By Simran Singh

Twitter X DP
Edited By Simran Singh

Twitter X DP
Twitter X DP Change: दुनियाभर में प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर यानी एक्स पिछले कुछ महीनों से ब्लू टिक को लेकर चर्चाओं में है। यहां पहले वेरिफाइ के तौर पर ब्लू टिक फ्री में हासिल होता था, लेकिन इसे जब से पेड सर्विस के तहत पेश किया गया है, तभी से ही लोगों के बीच सुर्खियां बटौरने का काम कर रहा है। हालांकि, कुछ बड़ी हस्तियों के लिए ब्लू टिक पेड नहीं बल्कि पहले की तरह फ्री वेरिफिकेशन के तहत है। मगर 13 अगस्त, रविवार से ट्विटर पर कुछ अलग ही मामला चल रहा है। ट्विटर, एक्स डीपी बदलने के बाद ब्लू टिक यूजर्स का टिक गायब हो रहा है।
इस कड़ी में कई नामी हस्तियां भी शामिल रहें हैं। ऐसे यूजर्स जिनके पास ब्लू टिक था, वो उनकी डीपी चेंज करने के साथ हटता जा रहा है। इन सभी यूजर्स में जो समान चीज देखने को मिली वो ये था कि उन्होंने अपने डीपी पर भारत का झंडा लगाया था। ऐसे में ये तो साफ हो सका कि तिरंगा लगाने पर यूजर्स का ब्लू टिक हटा गया है। इनमें कई मुख्यमंत्री और अन्य हस्तियां भी शामिल हैं।
दरअसल, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अगस्त, रविवार को एक अपील की थी। उन्होंनों 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले एक अभियान की शुरुआत की, जिसे ‘हर घर तिरंगा’ के तहत शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत कई लोगों ने अपने घर में झंडा लगाने का तय किया तो कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर बदलकर तिरंगा की फोटो लगाई।
पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से की गई अपील के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर तिरंगा की फोटो (Har Ghar Trianga) लगाई। इनके अलावा कई अन्य लोगों ने भी भारत का झंडा अपनी डीपी पर लगाया। इस दौरान ‘X’ (ट्विटर) पर भी जिन लोगों ने डीपी बदलकर तिंरगा की तस्वीर लगाई उनके प्रोफाइल पर मिला ब्लू टिक हट गया।
इनके अलावा कई अन्य नेताओं के प्रोफाइल से भी डीपी चेंज करने के बाद ब्लू टिक हट गया है। सिर्फ ब्लू टिक नहीं जिन नेताओं या अकाउंट को ग्रे टिक मिला था, वो भी तिरंगा की डीपी लगाने के बाद हट गया।
सिर्फ भारतीय नेताओं के साथ ऐसा नहीं हुआ है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक्स अकाउंट की डीपी बदलने के बाद उनका भी ब्लू टिक हट दिया गया।
एक्स के नियमों के मुताबिक (Twitter X DP Change Rules) यूजर्स के प्रोफाइल से ब्लू टिक हट रहा है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स की तस्वीर हटने पर ब्लू टिक खुद हट जाने का नियम है। हालांकि, कंपनी जल्द ही उन सभी अकाउंट को उनका ब्लू टिक वापस कर देगी, जिन्हें डीपी बदलने के बाद हटाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: