माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने कहा है कि वह एक अप्रैल से ‘लेगेसी वेरिफाइड’ मार्क्स पॉलिसी को खत्म कर रही है। इसका असर सभी यूजर्स पर पड़ेगा, खास तौर पर वे यूजर जिन्हें पहले से ब्लू टिक मिला हुआ है, वे इससे प्रभावित होंगे। कंपनी की नई पॉलिसी के अनुसार जिन्हें पहले ब्लू टिक मिल गया था, अब हटा दिए जाएंगे। उन्हें भी अब ब्लू टिक पाने के लिए पैसा देना होगा।
ब्लू टिक के लिए सभी को देना होगा पैसा
अब इस सुविधा के लिए यूजर्स को ट्विटर सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा। हालांकि इसके साथ ही यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स का भी फायदा मिलेगा। सब्सक्रिप्शन के लिए कंपनी ने रेट फिक्स किए हैं।
Twitter खरीदने के बाद एलन मस्क ने कहा था कि कंपनी का पुराना वेरिफिकेश सिस्टम करप्ट था। इसलिए इसे पूरी तरह खत्म कर नए सिस्टम को लागू किया जाएगा। यही कारण है कि जिन्हें पहले पुराने सिस्टम के तहत ब्लू टिक मिले थे, उनके ब्लू टिक हटाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: अपने फोन में अभी करें ये सेटिंग्स, खूब लंबा चलेगी फोन की बैटरी
आपको देने होंगे इतने पैसे
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी भारत में मोबाइल ऐप पर ब्लू टिक के लिए 900 रुपए मंथली सब्सक्रिप्शन फीस ली जा रही है। यदि आप एनुअल प्लान लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 9,400 रुपए देने होंगे। इसी प्रकार वेब बेस्ड ब्लू टिक के लिए मंथली 650 रुपए और एनुअली 6,800 रुपए देने होंगे।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
12 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines