Twitter Vs Threads: मेटा ने 6 जुलाई 2023 को अपना नया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स लॉन्च कर दिया है, जो ट्विटर का प्रतियोगी बताया जा रहा है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में ट्वीट का जवाब देते हुए दावा भी किया था कि मेटा का नया प्रोडक्ट ट्विटर की नकल है। हालांकि, कुछ अंतर हैं जिससे थ्रेड्स को अपनी खुद की पहचान मिल सकती है।
भले ही थ्रेड्स को ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म कहा जा रहा है लेकिन इसमें कुछ फीचर्स हैं जो इससे काफी अलग हैं। आइए आपको ट्विटर और थ्रेड्स के बीच का अंतर बताते हैं।
1. मेटा के थ्रेड्स पर यूजर्स को 500 अक्षरों तक पोस्ट करने की अनुमति दे रहा है। जबकि, अनवैरिफाइ़ड यूजर्स को ट्विटर पर सिर्फ अधिकतम 280 अक्षरों का ट्वीट करने की अनुमति मिलती है।
2. एक वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट यूजर थ्रेड्स पर अपना ब्लू टिक रख सकते हैं। जबकि, ट्विटर पर ब्लू टिक सुविधा के लिए यूजर को हर महीने 8 डॉलर का भुगतान करना होगा। इसके बाद ब्लू टिक यूजर्स को 25,000 तक के वर्ड लिमिट की सुविधा मिलती है।
3. थ्रेड्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास एक इंस्टाग्राम अकाउंट होना जरूरी है। प्रोफाइल बनाने के दौरान ऐप मौजूदा इंस्टाग्राम प्रोफाइल से जानकारी और फॉलोअर्स इम्पोर्ट करने का ऑप्शन देगा। जबकि, ट्विटर किसी भी ऐप से लिंक होकर प्रोफाइल क्रिएट नहीं करता है।
4. थ्रेड्स अपने वैरिफाइड और अनवैरिफाइड यूजर्स को 5 मिनट लंबे वीडियो पोस्ट करने की अनुमति देता है। जबकि, ट्विटर पर बिना ब्लू टिक वाले यूजर्स सिर्फ 2 मिनट 20 सेकंड लंबे वीडियो पोस्ट कर सकते हैं।
5. ट्विटर का होमपेज यूजर्स को ये देखने की अनुमति देता है कि क्या ट्रेंडिंग है और अन्य विषय जिनमें उनकी रुचि हो सकती है। जबकि, थ्रेड्स पर अभी ट्रेंड का कोई ऑप्शन नहीं है। इसके लिए एकमात्र तरीका होम फीड के माध्यम से स्क्रॉल करना है।
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 hr agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
21 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines