Twitter View Limits for Users: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पिछले काफी समय से कई नए बदलाव हो रहे हैं। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने एक जुलाई को एक और बदलाव की जानकारी दी। ट्वीट कर मस्क ने वैरिफाइड यूजर्स, नॉन वैरिफाइड यूजर्स और नए ट्विटर अकाउंट जो वैरिफाइड नहीं है, उनके लिए व्यू लिमिट तय की है। हालांकि ये लिमिट टेम्परेरी रूप से लागू की गई हैं।
बीते दिन ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने घोषणा की थी कि उस तरह के यूजर जिनका ट्विटर अकाउंट नहीं है, उनके लिए किसी भी ट्वीट को पढ़ना या फिर देखना मुश्किल होगा। ऐसे में वे लोग जो ट्वीट देखना, पढ़ना या फिर करना चाहते हैं, उन्हें ट्विटर पर अकाउंट बनाना होगा।
इस घोषणा के 24 घंटे के अंदर ही एलन मस्क ने ट्विटर व्यू लिमिट तय कर दी। मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डेटा स्क्रैपिंग और सिस्टम हेरफेर के मामलों को एड्रेस करने के लिए हमने कुछ अस्थायी सीमाएं लागू की हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
मस्क ने तीन बार बदली व्यू लिमिट
एलन मस्क ने सबसे पहले ट्वीट कर जानकारी दी कि वैरिफाइड अकाउंट्स यूजर रोजाना 6 हजार पोस्ट पढ़ और देख सकेंगे, जबकि अनवैरिफाइड अकाउंट्स एक दिन में 600 पोस्ट तक सीमित होंगे और नए अनवैरिफाइड अकाउंट्स 300 तक सीमित होंगे।
इसके बाद एलन मस्क ने एक और ट्वीट किया। इसमें बताया कि ट्विट्स पढ़ने की लिमिट जल्द ही वैरिफाइड यूजर्स के लिए 8 हजार हो जाएगी। जबकि, अनवैरिफाइड यूजर्स के लिए 800 और नए अनवैरिफाइड यूजर्स के लिए इसकी लिमिट 400 पोस्ट तक होगी।
तीसरे पोस्ट में बोले- वैरिफाइड यूजर्स पढ़ सकेंगे 10 हजार पोस्ट
मस्क ने पहले के दो ट्विट्स के बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वैरिफाइड अकाउंट्स रोजाना 10,000 पोस्ट पढ़ सकेंगे, जबकि अनवैरिफाइड अकाउंट यूजर्स के लिए ये लिमिट 1000 हजार और नए अनवैरिफाइड अकाउंट यूजर्स के लिए 500 पोस्ट होगी।
शनिवार शाम ट्विटर यूजर्स ने की थी ये शिकायत
बता दें कि शनिवार शाम को कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि उन्हें नए ट्वीट नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने ट्विटर की सर्विस को लेकर शिकायत की थी। लेकिन मस्क के ट्वीट के बाद ये साफ हो गया है कि ये नई पॉलिसी के कारण हो रहा था। लोगों की शिकायतों के बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि सर्विसेज में कोई दिक्कत नहीं है, हमने जानबूझकर लिमिट सेट की है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
12 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
15 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
17 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
17 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines