Twitter Verified Relaunch: बीते दिनों Twitter पर ब्लू टिक पाने के लिए रकम चुकाने की योजना को रोक दिया गया था। हालांकि, अब Twitter Verified का रीलॉन्च अगले हफ्ते हो सकता है। ऐसा इशारा नए मालिक एलन मस्क द्वारा किया गया। एक ट्वीट में, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सरकार, कंपनियों और जाने-माने व्यक्तियों के लिए अलग-अलग बैज होंगे। यानी अलग-अलग कलर के बैच सभी वेरिफाइड अकाउंट को दिए जाएंगे।
मस्क ने अगले हफ्ते की योजना पर क्या बोला?
उपयोगकर्ता द्वारा रोक दी गई योजना को फिर से शुरू करने के बारे में जब पूछा गया तो मस्क ने उसपर जवाब दिया कि यह अगले सप्ताह लॉन्च होगा। एक ट्वीट में एलन मस्क ने कहा कि यह दर्दनाक लेकिन जरूरी। उन्होंने लिखा, ‘देरी के लिए हम क्षमा चाहते हैं, सत्यापित अगले सप्ताह के शुक्रवार को लॉन्च होने की संभावना है।’
किसके लिए कौनसा बैच?
सत्यापित खातों में व्यवसायों को सोने के चेक मार्क (Gold Check Mark), सरकारी लोगों के लिए ग्रे चेक (Grey Check) और अन्य लोगों (सेलिब्रिटी या जाने पहचाने) के लिए नीले चेक मार्क (Blue Check) के साथ मैन्युअल रूप से प्रमाणित किया जाएगा।
कितने देने होंगे पैसे
बता दें कि Twitter Blue के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे। भारत में Twitter Blue की कीमत 720 रुपये होगी। वहीं, अमेरिका और अन्य देशों में इसकी कीमत 8 डॉलर बताई जा रही है। साथ ही वर्चुअल जेल को भी साइट पर अपडेट किया जा सकता है। इसमें पॉलिसी का उल्लंघन करने वालों को डाला जाएगा। वह बैन की तरह होगा।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines