हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब प्राइवेट नहीं रहा Twitter का यह फीचर, होम स्क्रीन पर दिखेगी यह जानकारी

विज्ञापन

Twitter: ट्विटर के यूजर्स को अब होम स्क्रीन पर ही ट्वीट का व्यू काउंट दिखेगा। पहले व्यू काउंट जानने के लिए यूजर्स को इनसाइट चेक करना होता था। Elon musk के Twitter के सीईओ बनने के बाद ट्विटर में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। अब यह नया फीचर्स जोड़ा गया है। इस फीचर से यूजर्स को ये पता चलेगा कि उसके ट्वीट को कितने लोगों ने देखा है। पहले यह फीचर प्राइवेट था।

और पढ़िए – Flipkart Year End 2022 Sale: आईफोन समेत कई Phones पर भारी छूट! जानिए डील्स…

विज्ञापन

इनसाइट चेक करने की जरूरत नहीं

अब व्यू काउंट जानने के लिए यूजर्स को इनसाइट चेक करने की जरूरत नहीं। यह होम स्क्रीन पर सामने ही दिखेगा। Elon musk ने इस बारे में बताते हुए ट्वीट किया, ‘Twitter व्यू काउंट फीचर रोलआउट कर रहा है, जिससे आपको पता चलेगा कि कोई ट्वीट कितने बार देखा गया है। ये वीडियोज के लिए सामान्य है। इस फीचर की मदद से पता चलेगा कि ट्वीट पर कितने लोग एक्टिव हैं। प्लेटफॉर्म पर 90 % लोग ट्वीट्स को देखते तो हैं, लेकिन उन पर लाइक या कॉमेंट नहीं करते हैं।

और पढ़िए – Flipkart Year End 2022 Sale: आईफोन समेत कई Phones पर भारी छूट! जानिए डील्स…

विज्ञापन

एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए 

ये फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक ट्विटर व्यू काउंटर पब्लिक रहेगा। कोई भी व्यक्ति कितने लोगों ने किसी ट्वीट को देखा यह देख सकेंगे। ये फीचर कम्युनिटी ग्रुप्स और ट्विटर सर्किल के लिए नहीं है। वहीं, पुराने ट्विट्स पर भी व्यू काउंट नजर नहीं आएगा।है.

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola