Twitter खरीदने के बाद से एलन मस्क ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी एक के बाद एक नए बदलाव किए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही सभी ट्विटर यूजर्स को ट्विटर एक्सेस करने के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। हाल ही में इस संबंध में एक मीटिंग भी ली गई थी जिसमें मस्क ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की थी।
Twitter पर सभी यूजर्स से लिया जाएगा सब्सक्रिप्शन चार्ज
बताया जा रहा है कि कपंनी जल्दी ही सभी यूजर्स के लिए पेड मेम्बरशिप लेना अनिवार्य कर देगी। प्रस्तावित नए बिजनेस मॉडल के तहत यूजर्स को शुरू में कुछ दिनों के लिए ट्विटर की सेवाएं फ्री में ऑफर की जाएंगी। इसके बाद अपने अकाउंट को एक्सेस करने के लिए उन्हें कंपनी द्वारा निर्धारित किया गया सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा।
अभी तुरंत नहीं होगा बदलाव
ट्विटर पर कब से सभी यूजर्स के लिए पेड मेम्बरशिप मॉडल लागू किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में के अनुसार फिलहाल कंपनी के इंजीनियर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के ग्लोबल रोलआउट पर काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एलन मस्क ने अमरीका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के यूजर्स को ब्लू टिक देने के लिए 7.99 डॉलर का सब्सक्रिप्शन चार्ज लेना शुरू भी कर दिया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद ही इंजीनियर्स को नया सब्सक्रिप्शन मॉडल डवलप करने का काम सौंपा जाएगा।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 4500 रुपए में खरीदें Asus Chromebook! ये हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
ट्विटर पर मिलेंगे नए फीचर्स भी
मस्क ने हाल ही में कहा था कि जल्दी ही ट्विटर पर कई नए फीचर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अब यूजर्स इस पर ज्यादा लंबे मैसेज और वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आने वाले समय में भी यूजर्स के लिए कई नई सुविधाएं लेकर आएगी जिसकी घोषणा जल्दी की जाएगी।
कंपनी के स्टाफ पर है भारी दबाव
एलन मस्क ने कंपनी को खरीदते ही पब्लिक से प्राइवेट करने का निर्णय ले लिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने कंपनी के लगभग आधे से अधिक कर्मचारियों को एक झटके में बिना किसी पूर्व चेतावनी के हटा दिया। भारत जैसे देशों में तो उन्होंने कई टीमों को पूरी तरह से ही खत्म कर दिया। अपने इस एक्शन का बचाव करते हुए मस्क ने कहा कि कंपनी को रोजाना लाखों डॉलर का भारी नुकसान हो रहा है। इसी कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 hr agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
21 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
23 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines