Twitter ने अब कंपनी की नीतियों का उल्लंघन करने वाले ट्वीट्स पर नया अपडेट जारी किया है। इसके तहत अब उन पर एक अलग से लेबल दिखाई देगा। इससे यूजर्स को पता चलेगा कि कंपनी ने उनकी रीच को सीमित कर दी है। गौरतलब है कि कंपनी कभी-कभी उन ट्वीट्स को प्रतिबंधित कर देती है, जो उसकी नीतियों का उल्लंघन करते हैं, जिससे उस ट्वीट्स को ढूंढना या देख पाना कठिन हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Smartphone Tips: अपने फोन में करें ये सेटिंग्स, पुराना फोन भी iPhone 14 से तेज भागेगा
Twitter ने एक ब्लॉग पोस्ट लिख कर दी जानकारी
एलन मस्क के नेतृत्व में कंपनी इन दिनों लगातार अपडेट कर रही है। इसी क्रम में कंपनी ने नया अपडेशन जारी करते हुए कहा कि ट्वीट में दिखने वाले नए लेबल हमारी पॉलिसीज को और स्पष्ट करेंगे। ट्विटर ने सोमवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ट्वीट की पहुंच को प्रतिबंधित करना, जिसे दृश्यता फिल्टरिंग के रूप में भी जाना जाता है, हमारी मौजूदा प्रवर्तन कार्रवाइयों में से एक है, जो हमें सामग्री मॉडरेशन के लिए बायनरी लीव अप बनाम टेक डाउन दृष्टिकोण से आगे बढ़ने की अनुमति देती है।
उन्होंने कहा, हालांकि, अन्य सोशल प्लेटफार्मों की तरह, हम ऐतिहासिक रूप से पारदर्शी नहीं रहे हैं जब हमने यह कार्रवाई की है। लेबल केवल ट्वीट स्तर पर लागू होंगे और उपयोगकर्ता के खाते को प्रभावित नहीं करेंगे।
और पढ़िए – Jio Yearly Recharge Plans: एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी! ये हैं जियो के शानदार चार प्लान, जानें बेनिफिट्स
ट्वीटर ने कहा कि इसके अतिरिक्त, हम उस सामग्री के साईड में विज्ञापन नहीं दिखाएंगे, जिसे हम लेबल करेंगे। ये लेबल शुरू में केवल ट्वीट्स के एक सेट पर लागू होंगे, जो संभावित रूप से हमारी हेट नीति का उल्लंघन करते हैं। कंपनी आने वाले महीनों में अन्य क्षेत्रों में इनका विस्तार करने की योजना बना रही है। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने कहा, Twitter 2.0 पर हमारा मिशन सार्वजनिक बातचीत को बढ़ावा देना और उसकी रक्षा करना है। हमारा मानना है कि ट्विटर उपयोगकर्ताओं को सेंसरशिप के डर के बिना अपनी राय और विचार व्यक्त करने का अधिकार है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
12 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
15 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
17 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
18 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines