Twitter New URL Link: दुनिया भर में एक प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के तौर पर ट्विटर जाना जाता है, लेकिन अब इसको X के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, प्लेटफॉर्म पर Logo बदलने के साथ कई नए बदलाव होने वाले हैं।
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने 23 जुलाई, रविवार को ट्वीट के माध्यम से नए लोगो के अलावा कई नई जानकारी साझा की है। आज यानी 24 जुलाई, सोमवार को ट्विटर पर नया लोगो लग सकता है, जिसके बाद ट्विटर को X के नाम जाएंगे और ट्वीट को ‘An X’ कहा जाएगा। इसके अलावा ट्विटर को ओपन करने के लिए अब twitter.com लिंक की जगह नए URL लिंक (Twitter New URL Link) से सर्च करना होगा।
twitter.com नहीं अब इस नए URL से खुलेगा ट्विटर
पहले ट्विटर को फोन या डेस्कटॉप पर ओपन करने के लिए www.twitter.com को एंटर करके सर्च करना होता था, लेकिन अब इसका नया लिंक आ गया है। ट्विटर को अब X के नाम के साथ जाना जाएगा। साथ ही इसे ओपन करने के लिए www.x.com लिंक को एंटर करना होगा। फिलहाल, दोनों लिंक से ट्विटर ओपन हो रहा है लेकिन जल्द इसे सिर्फ x.com से ही ओपन किया जा सकेगा।
Tweet को कहा जाएगा An X
एलन मस्क ने सिर्फ ट्विटर को X का नाम नहीं दिया है बल्कि, Tweet को भी अब An X के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म से नीली चिड़िया का लोगो भी हटाकर जल्द ही X लोगो में बदल दिया जाएगा।
प्रोफाइल सर्च करने के लिए भी बदला URL
इन सभी बदलावों के साथ प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल सर्च करने के लिए भी नया URL एंटर करना होगा। अगर आप किसी प्रोफाइल को सर्च करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस फॉर्मेट में लिखना होगा-
एलन मस्क ने कंपनी का लोगो और यूआरएल दोनों बदल दिया है. अब आपको twitter.com सर्च करने के बजाय X.com सर्च करना होगा. अगर आप किसी की प्रोफाइल सर्च करना चाहते हैं तो आपको इस फॉर्मेट में लिखना होगा- X.com/news24tvchannel ये लिखते ही News 24 का आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल हैंडल ओपन हो जाएगा। ऐसे ही आप किसी प्रोफाइल को सर्च करने के लिए X.com/ के बाद नाम को लिखकर सर्च कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
5 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
22 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines