Twitter New Logo: दुनिया भर में प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पिछले काफी महीनों से चर्चाओं में घिरा हुआ है। एलन मस्क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है, तभी से प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव हो रहे हैं। एक के बाद एक नई घोषणाएं और बदलावों को देखा जा रहा है।
इस बार एलन मस्क ने एक बड़ी घोषणा की है जिसके बाद यूजर्स के बीच हड़कंप मच गया है। दरअसल, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से नया ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने ट्विटर के लोगो को बदलने की बात की है।
ऐसे में ये तो साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में प्लेटफॉर्म पर दिखने वाली नीली चिडियां गायब हो सकती है। दरअसल, एलन मस्क के ट्वीट के मुताबिक वो ट्विटर का लोगो डिजाइन बदलने जा रहे हैं जो नीली चिड़िया की जगह ‘X’ नाम का होगा। इसके बाद काफी यूजर्स ने हैरानी जताई है।
एलन मस्क ने लोगो चेंज के लिए किया ये ट्वीट
एलन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लोगो चेंज करने की घोषणा की है। उन्होंनों ट्विटर पर लिखा कि “और जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे।”
इसके अलावा एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा कि “यदि आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।”
साथ उदाहरण के तौर पर चिड़िया का लोगो साझा किया जिसका बैकग्राउंट काले रंग का रहा और सफेद रंग में चिड़िया रही, जिसकी जगह मस्क ने ‘X’ लोगो को लाने की जानकारी दी है।
‘X’ लोगो की जानकारी देने के साथ मस्क ने और भी कई ट्वीट्स किए है। उन्होंने ये भी बताया कि आज रात एक्स लोगो को पोस्ट किया जाएगा और अगले दिन दुनिया भर के लिए इसे लाइव कर दिया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “यदि आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।”
ट्विटर ब्लू सदस्यता ना होने पर नहीं भेज सकेंगे मैसेज
इससे पहले मस्क ने घोषणा की थी कि जिनके पास ऑथराइज्ड बैज या ट्विटर ब्लू सदस्यता नहीं है वो ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज नहीं भेज पाएंगे। इसे प्लेटफॉर्म लागू कर दिया गया है। हालांकि, इन यूजर्स के लिए मैसेज भेजने की लिमिट तय की जा सकती है जिसके बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। जबकि, ट्विटर ब्लू सदस्यता यूजर्स के लिए असीमित डीएम भेजने की सुविधा है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 hr agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
20 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines