Twitter Microsoft Developer Rules: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट पर आरोप लगाया है। कंपनी का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट ने ट्विटर के सभी डाटा और कंटेंट को कंट्रोल का खुलासा किया है। माइक्रोसॉफ्ट पर ट्विटर के डाटा तक पहुंचने वाले डेवलपर्स पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
ट्विटर ने भेजा माइक्रोसॉफ्ट को पत्र
इस मामले में ट्विटर ने एक हस्ताक्षरित पत्र को माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को भेजा है, जिसे ट्विटर की तरफ से अटॉर्नी एलेक्स स्पिरो ने सीईओ सत्या नडेला भेजा है। इस लेटर में कहा गया था कि माइक्रोसॉफ्ट द्वारा ट्विटर के समझौते के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट पर लगाया आरोप
पत्र के अनुसार अप्रैल में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने APIs तक पहुंचने के लिए ट्विटर द्वारा मांगी जा रही फीस से मना करने के बाद ट्विटर डाटा का एक्सेस बंद कर दिया था। हालांकि, ट्विटर का कहना है कि पिछले दो सालों में माइक्रोसॉफ्ट ट्विटर के सभी डाटा को कंट्रोल कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने ये भी सवाल पूछा कि कैसे माइक्रोसॉफ्ट उसके डाटा को स्टोर कर रहा है और कहां तक इस्तेमाल कर चुका है।
7 जून तक देना होगा जवाब
इस पत्र के जवाब में माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि वो इस मामले की समीक्षा करके सही जवाब देगा। कंपनी की ओर से ट्विटर के साथ अपने पार्टनरशिप को लंबे वक्त तक जारी रखने का इरादा भी जताया है। वहीं, ट्विटर की जांच जारी है कि क्या माइक्रोसॉफ्ट ने सच में उसके डेटा का अपमानजनक यूज किया है या फिर नहीं। इसे लेकर माइक्रोसॉफ्ट से ट्विटर ने 7 जून तक जवाब मांगा है।
पिछले साल लगाया गया था आरोप
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले की शुरुआत पिछले साल 2022 में अक्टूबर में ही हो गई थी। इस दौरान ट्विटर पर नए मालिक के तौर पर एलन मस्क ने प्लेटफॉर्म की कमान संभाली थी। इस दौरान मस्क ने ऐसे डेवलपर्स से शुल्क लेने का निर्णय लिया था जो प्लेटफॉर्म के माध्यम से कमाई कर रहे हैं। जबकि, एलन के मालिक बनने से पहले ये एकदम फ्री था।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 hr agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
21 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
23 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines