Elon Musk द्वारा अधिगृहीत किए जाने के बाद से Twitter में लगातार नए अपडेट्स और फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। अब इसी क्रम में एक नया अपडेट आया है। ट्विटर ने ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए एक ट्वीट के लिए कैरेक्टर की संख्या बढ़ाकर 25,000 कर दी है। इससे पहले भी कंपनी ने फरवरी में कैरेक्टर लिमिट को बढ़ाकर 4,000 कर दिया था, इसी लिमिट को अप्रैल में बढ़ाकर दस हजार कैरेक्टर कर दिया गया था। इसके साथ ही कंपनी ने अपने ट्विटर ब्लू पेज में भी बदलाव किया है।
यह भी पढ़ें: Google पर मिलेगा “Perspectives” फिल्टर, ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाएंगे सर्च
कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा, “280 करेक्टर्स से ज्यादा ट्वीट करना चाहते हैं? लॉन्ग ट्वीट्स ब्लू सब्सक्राइबर्स को 25,000 करेक्टर्स तक ट्वीट करने की अनुमति देते हैं। आप कोट ट्वीट या रिप्लाई में लॉन्ग ट्वीट्स कर सकते हैं।” इस संबंध में Twitter की इंजीनियर प्राची पोद्दार ने भी पिछले हफ्ते नए अपडेट की जानकारी देते हुए एक ट्वीट में कहा, “हमने नोट ट्वीट (लॉन्ग फॉर्म ट्वीट) की सीमा 10,000 से बढ़ाकर 25,000 कैरेक्टर कर दी है। लॉन्ग नोट ट्वीट और हैप्पी ट्वीटिंग को एन्जॉय करें।”
Twitter ब्लू सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे ये पावरफुल फीचर्स भी
ट्वीट के लिए करेक्टर लिमिट बढ़ाने के अलावा, ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के पास अब लॉन्ग वीडियो अपलोड करने की क्षमता है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ने पिछले साल दिसंबर में पेड यूजर्स को 60 मिनट के 1080 पिक्सल वीडियो अपलोड करने की अनुमति देना शुरू किया। इस बीच, ट्विटर नॉन-ब्लू यूजर्स द्वारा हर दिन भेजे जाने वाले डायरेक्ट मैसेज (DM) की संख्या को सीमित करने पर काम कर रहा है।
लीकर एलेसेंड्रो पलुज़ी ने ट्वीट किया, “ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप करने से पहले हर दिन आपके द्वारा भेजे जा सकने वाले डीएम की संख्या को सीमित करने पर ट्विटर काम कर रहा है।” लीकर द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, लिमिट तक पहुंचने के बाद नॉन-ट्विटर ब्लू यूजर्स को ज्यादा संदेश भेजने के लिए वेरिफाइड हो जाएं नामक एक मैसेज प्राप्त होगा।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
3 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
4 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
6 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
8 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
10 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines