Twitter Sri Ram Krishnan: भले ही एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद सबसे पहले भारतीय सीईओ पराग अग्रवाल को निकाल दिया है, लेकिन ट्विटर की तरक्की के लिए मस्क को एक भारतीय लिखता ही नजर आए। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर श्रीराम कृष्णन को एलन मस्क ने एक कोर टीम में शामिल कर लिया है।
चेन्नई के रहने वाले श्रीराम कृष्णन कोर टीम ही अधिग्रहण के बाद ट्विटर पर ध्यान देने के साथ प्लेटफॉर्म में होने वाले बदलावों की रूपरेखा तय कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि श्रीराम कृष्णन कौन है और वो ट्विटर में क्या काम करेंगे।
एलन मस्क की मदद करने आए श्रीराम कृष्णन
श्रीराम कृष्णन ने खुद ये पुष्टी की कि वो अब ट्विटर के साथ काम कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वो कुछ और महान लोगों के साथ काम कर रहे हैं। अस्थायी तौर पर ट्विटर के साथ @elonmusk की मदद कर रहे हैं।
इसके साथ ही ये भी बताया कि ट्विटर बहुत महत्वपूर्ण कंपनी है और इससे दुनियाभर में बहुत प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, श्रीराम कृष्णन ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि वो अगले सीईओ बनने वाली सूची में नहीं हैं। फिलहाल, इन्हें @a16zcrypto के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि वो एक क्रिप्टो फाउंडर हैं और जानते हैं कि उन्हें कैसे खोजना है।
श्रीराम कृष्णन कौन हैं? (Who is Sri Ram Krishnan)
श्रीराम कृष्णन चेन्नई के रहने वाले हैं, जो भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर है। इन्होंने अपने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2001 से 2005 के बीच में एसआरएम इंजीनियरिंग कॉलेज, अन्ना यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएटेड हैं। ये ट्विटर के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा फेसबुक के साथ भी इन्होंने काम किया हुआ है। मौजूद समय में ये वेंचर कैपिटल फर्म आंद्रेसेन होरोविट्ज़ (a16z) के पार्टनर हैं।
फेसबुक के साथ भी कर चुके हैं काम
साल 2017 में इन्होंने ट्विटर के साथ काम किया है। इस दौरान वो कोर कंस्यूमर प्रोडक्ट टीम को लीड करते थे। उस वक्त उनके कार्यकाल में यूजर्स की वृद्धि 20 प्रतिशत से अधिक हुई है। इन्होंने कई नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने का काम किया है। इन्होंने स्नैप और मेटा (फेसबुक) के साथ काम किया है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines