How to Earn Money from Twitter: दुनिया भर में प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग ट्विटर इन दिनों प्लेटफॉर्म पर हुए कई बदलावों के जाना जा रहा है। एलन मस्क द्वारा कमान संभालने के बाद दो सबसे बड़े बदलाव रहे हैं जिनमें से एक ब्लू टिक का पेड होना और दूसरा इसका नाम और लोगो बदलना शामिल है।
जी हां, हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स रख दिया है। साथ ही, प्लेटफॉर्म का लोगो बदलते हुए चिड़िया को हटाकर एक्स कर दिया है। इन बदलावों के अलावा यूजर्स को एक पैसे कमाने का भी बेहतरीन मौका मिल रहा है।
दरअसल, ट्विटर जिसे अब एक्स के नाम से जाना जाता है वो अपने यूजर्स को कमाई करने का मौका दे रहा है। फोटो, वीडियो और टैग के माध्यम से यूजर्स की कमाई हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे ट्विटर पर यूजर्स कमाई कर सकते हैं?
किन यूजर्स की हो सकती है कमाई?
ट्विटर द्वारा मोनेटाइजेशन फीचर को पेश किया गया है जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध किया गया है। ऐसे में उन कंटेंट क्रिएटर्स को फायदा मिल सकता है जो तस्वीर, वीडियो या टैग को ट्विटर पर पोस्ट करते हैं। इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि 500 फॉलोअर्स वाले यूजर्स को भी कमाई करने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए मोनेटाइजेशन का होना जरूरी है।
500 फॉलोअर्स होने पर भी होगी कमाई
ट्विटर पर कमाई करने की सुविधा सब्सक्राइब्ड कंटेंट प्रोग्राम के तहत है। ऐसे में उन यूजर्स को कमाने का मौका मिलेगा, जो ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान अपनाते हैं। अगर आपके पास 500 फॉलोअर्स भी हैं लेकिन ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान है तो आप कमाई के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोनेटाइज करना होगा, लेकिन पिछले 3 महीने में कम से कम 15 मिलियन इम्प्रेशन्स का ट्विटर पर होना जरूरी है।
कैसे करें ट्विटर पर मोनेटाइज के लिए अप्लाई?
- सबसे पहले ट्विटर को ओपन करके सेटिंग पर जाएं।
- सेटिंग्स में अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां पर नीचे की ओर ‘मोनेटाइजेशन’ का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद “सब्सक्रिप्शन” और “ऐड रेवेन्यू शेयरिंग” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स एंटर करें।
- सभी डिटेल्स को एंटर करने के बाद सबमिट कर दें।
- इस तरह से आपको कमाई करने का अवसर मिल सकता है।
कितने रुपये तक की हो सकती है कमाई
ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स मोनेटाइजेशन के बाद कमाई कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पोस्ट या वीडियो पर इम्प्रेशन होना जरूरी है, जिसके बाद इन पर ऐड शो होंगे और फिर आपको इस हिसाब से पैसे कमाने का मौका मिलेगा। ट्विटर कंटेंट मोनेटाइजेशन प्रोग्राम से जुड़ने के बाद हर महीने 50 डॉलर यानी 4000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
Twitter Blue Subscription Plan Price
ट्विटर पर वेब यूजर्स के लिए 900 रुपये प्रति माह का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा। जबकि, एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए 650 रुपये प्रति माह का प्लान है। ब्लू टिक के साथ ट्विटर पर यूजर्स को कई तरह के बेनिफिट्स दिए जाते हैं।
संबंधित खबरें
कहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
12 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
13 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
17 hrs agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
18 hrs agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
2 days agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
2 days agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
2 days agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines