Twitter Blue Verified Subscribers: दुनियाभर में प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की कमान जब से अरबति एलन मस्क ने संभाली है, तब से वो प्लेटफॉर्म पर कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। ट्विटर 2.0 द एवरीथिंग ऐप की घोषणा करने के साथ ही एलन ने एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज (डीएम), लंबे-चौड़े ट्वीट और भुगतान जैसी फीचर्स के आने की घोषणा की थी।
साथ में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान के बारे में ऐलान किया था, जिसके साथ यूजर्स को कई फीचर्स का फायदा भी देने के लिए कहा था। वहीं, भारत समेत कई देशों में ट्विटर ब्लू टिक के लिए भुगतान करने लगा है। लम्बे टेक्स्ट के अलावा अब यूजर्स को प्लेटफॉर्म कई घंटों वाली वीडियो अपलोड करने की सुविधा दी जा रही है।
एलन मस्क ने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ब्लू सब्सक्राइबर अब ट्विटर पर दो घंटे से लंबी वीडियो को अपलोड कर सकेंगे। उन्होंने कहा अपने ट्वीट में लिखा कि “ट्विटर ब्लू सत्यापित सदस्य अब 2 घंटे के वीडियो (8GB) अपलोड कर सकते हैं!” इस पर कई ट्विटर यूजर्स ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों एलन ने प्लेटफॉर्म पर कॉल जोड़ने और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग समेत कई नए फीचर्स की प्लानिंग की घोषणा की है। प्लेटफॉर्म पर वॉयस और वीडियो चैट को जल्द लाने के लिए कंपनी की पूरी तैयारी है। ऐसे में यूजर को अपना फोन नंबर साझा नहीं करना पड़ेगा। इस तरह से इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे ऐप्स को टक्कर मिल सकती है।
वहीं, अब दो घंटे से ज्यादा की वीडियो ट्विटर पर अपलोड होने वाले फीचर्स से यूट्यूब को टक्कर मिल सकती है। इससे उनके यूजर्स ट्विटर पर आ सकते हैं। अब देखना होगा कि प्लेटफॉर्म पर क्या-क्या नई सुविधा देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 hr agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
6 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
8 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines